'...उनके सामने गिरगिट भी फेल', BRS एमएलसी के कविता का कांग्रेस पर हमला

बीआरएस एमएलसी के कविता ने बीआरएस एक चुनावी अभियान में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की तुलना गिरगिट से की और कहा कि कांग्रेस पार्टी इतने रंग बदलती है कि गिरगिट को भी फेल हो जाए। कविता ने आरोप लगाया कि ना तो कांग्रेस ने और ना ही बीजेपी ने पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ करती है। भारत राष्ट्र समित की नेत्री ने सवाल किया कि पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना के बाद से अब तक पिछड़ी जातियों की उपेक्षा क्यों की गई।

बीआरएस एमएलसी इन दिनों तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की ओर जनसंपर्क अभियान पर हैं। वे राज्य की कई रैलियों को संबोधित कर चुकी हैं। शुक्रवार (17 नवंबर) को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कविता ने पूर्व की कांग्रेस और मौजूदा बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया।

BRS MLC K Kavita over Congress

उन्होंने आगे कहा, "ओबीसी के लिए आरक्षण का मुद्दा संसद में गंभीरता से क्यों नहीं उठाया गया? यह लंबे समय से लंबित मांग रही है। तेलंगाना में बीजेपी ने पिछड़े वर्ग के नेता को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया, लेकिन बाद में उन्हें पार्टी से हटा दिया गया, उनकी जगह सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को मैदान में उतारा। इसके बावजूद भाजपा ये कह रही है कि वो निर्वाचित पिछड़े वर्ग को ही मुख्यमंत्री बनाएगी।'

के कविता ने कहा, "न तो कांग्रेस और न ही बीजेपी ने पिछड़े वर्गों के लिए कुछ किया है। तेलंगाना और कई अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों से लगातार मांग रही है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय स्थापित किया जाना चाहिए।

तेलंगाना के मतदाता राजनीतिक रूप से जागरूक हैं और सीएम के.चंद्रशेखर राव हैं। पीएम मोदी के लिए यहां आना और लोगों से सभी तरह के वादे करना बहुत अच्छी बात है, लेकिन तथ्य यह है कि भाजपा हमारे पिछड़े वर्गों की उम्मीदों को पूरा करने में विफल रही है।

वहीं बीजेपी को लेकर के कविता ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार तेलंगाना में सभी सीटों पर अपनी जमानत खो देंगे। वे तेलंगाना के पिछड़े वर्ग के लोगों के दिमाग को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+