ईडी के सामने पेश नहीं हुईं BRS नेता के. कविता, कांग्रेस ने बताया- राजनीतिक ड्रामा
भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस के बावजूद एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुईं। कविता को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग में नोटिस भेजा गया है।
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने दिल्ली नहीं गईं और मंगलवार को हैदराबाद में ही रहीं। इस मुद्दे पर न तो बीआरएस नेता और न ही उनकी पार्टी ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

के कविता ने एक ईमेल के जरिए जांच अधिकारी को ईडी के समन का पालन नहीं करने के अपने फैसले के बारे में अवगत करा दिया है। के. कविता के वकील नितेश राणा ने सोमवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश है जिसमें कहा गया है कि ईडी इस मामले में के. कविता को तलब नहीं कर सकती है।
इससे पहले कविता ने कहा था कि, केंद्रीय जांच एजेंसियों का उपयोग करके सत्तारूढ़ दल के नेताओं को निशाना बनाना हर चुनाव वाले राज्य में भाजपा की कार्यप्रणाली है। उन्होंने आगे समन "ईडी नोटिस नहीं, बल्कि मोदी नोटिस" था।
इस बीच तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कविता को ईडी का नवीनतम समन केवल भाजपा द्वारा यह दिखाने का प्रयास था कि वह बीआरएस की "बी टीम" नहीं है।
राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष चमाला किरण कुमार रेड्डी ने सोमवार देर रात जारी एक वीडियो में कहा कि, कविता को ईडी नोटिस (भेजा गया) सिर्फ इसलिए क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। भाजपा तेलंगाना के लोगों को दिखाना चाहती है कि वे बीआरएस की ए या बी टीम नहीं हैं।
उन्होंने दावा किया, हाल के विधानसभा चुनावों में, तेलंगाना के लोगों को एहसास हुआ कि भाजपा और बीआरएस एक साथ हैं। अब, बीआरएस के विधानसभा चुनाव हारने के बाद, भाजपा ने कविता से ईडी से पूछताछ का "नाटक" शुरू कर दिया है क्योंकि पार्टी राजनीतिक रूप से लाभ उठाना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications