K Kavitha BRS: दिल्ली शराब नीति में गिरफ्तार बीआरएस नेता के कविता 23 तक ईडी की हिरासत में
दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार की गईं भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता को 23 मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया है।
ईडी की टीम कविता को एक दिन पहले हैदराबाद से गिरफ्तार करके दिल्ली आई और कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने पूछताछ के लिए 23 तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा है।

सुश्री कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी हैं। इन पर दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति में लाभ के बदले में आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेताओं के साथ साजिश रचने का आरोप है। के कविता कामारेड्डी से विधान परिषद सदस्य हैं। निज़ामाबाद से सांसद भी रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications