'महिला आक्षरण बिल देश के विकास के लिए जरूरी', BRS नेता कविता की जंतर-मंतर पर आज भूख हड़ताल, जानें बड़ी बातें
BRS नेता के कविता ने भूख हड़ताल के दौरान कहा, ''मैं आपसे वादा करती हूं कि जब तक ये बिल (महिला आरक्षण विधेयक) नहीं आएगा तब तक हम ये पथ नहीं छोड़ेंगे आंदोलन करते रहेंगे क्योंकि इस बिल से हिंदुस्तान का भला हो सकता है।''

BRS leader K Kavitha hunger strike: भारत राष्ट्र समिति (BRS) की एमएलसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने संसद के मौजूदा बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर में एक दिवसीय भूख हड़ताल की है। भूख हड़ताल के दौरान के. कविता ने कहा, ''जिस तरह से पूरी दुनिया का विकास हो रहा है अगर उसी तेजी से हिंदुस्तान का भी विकास होना है तो महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में भी भागीदारी मिलनी चाहिए और इस क्षेत्र में भागीदारी मिलने के लिए महिला आक्षरण बिल को लाना बहुत जरूरी है। ये बिल 27 साल से लंबित है।'' बीआरएस नेता के कविता ने इस भूख हड़ताल के लिए कांग्रेस समेत 18 पार्टियों को न्योता दिया है।
जानिए भूख हड़ताल से जुड़ी बड़ी बातें...
1. के कविता द्वारा की जा रही जंतर-मंतर पर आज भूख हड़ताल में शामिल होने के लिए कांग्रेस भी पहुंची है। सोनिया गांधी ने के कविता के इस कदम की प्रशंसा भी की है। उन्होंने कहा है कि यह पहली बार है कि केसीआर के अंदरूनी सर्कल के एक नेता ने जंतर-मंतर पर उनके विरोध में शामिल होने के लिए कांग्रेस से संपर्क किया है।
A country that believes in giving an equal footing to women, is the country that is committed to the process of uplift meant of every being in the society. @RJDforIndia & Sri Shyam Rajak ji thank you for extending your support to this movement. https://t.co/d3biOzQ2R6 pic.twitter.com/R8OlE5kVtT
— Kavitha Kalvakuntla (@RaoKavitha) March 10, 2023
2.भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी के कविता द्वारा भूख हड़ताल में शामिल होने के लिए 18 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।
3. दिल्ली आबकारी पुलिस मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने हाल ही में कविता को भी समन किया है। कविता ने कहा कि वह ईडी का सामना करेंगी क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। कविता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर किसी महिला से केंद्रीय एजेंसी द्वारा पूछताछ की जानी है, तो कानून के अनुसार, उसका "मौलिक अधिकार" है उसके घर पर पूछताछ की जानी चाहिए।
4. के कविता ने कहा था, ''हमने महिला आरक्षण बिल को लेकर दिल्ली में भूख हड़ताल के बारे में 2 मार्च को एक पोस्टर जारी किया था। 18 पार्टियों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की थी। जिसके बाद ईडी ने मुझे 9 मार्च को बुलाया। मैंने 16 मार्च के लिए अनुरोध किया लेकिन पता नहीं वे किस जल्दबाजी में हैं, इसलिए मैं 11 मार्च के लिए तैयार हो गई हूं।' गुरुवार को दिल्ली पहुंचे बीआरएस नेता ने कहा, 'मैंने ईडी से अनुरोध किया था कि वे 11 मार्च को मेरे घर जांच के लिए आ सकते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे उनके पास आना होगा।'












Click it and Unblock the Notifications