BRS के चुनावी घोषणा पत्र में मध्यम वर्ग के लिए होगा बहुत कुछ, KCR खुद संभालेंगे मोर्चा, जानिए बड़े दावे

तेलंगाना में पिछली दो बार से भारत राष्ट्र समिति की सरकार रही है। पार्टी के दिग्गजों का मानना है अब तीसरी बार जीत दर्ज कर पार्टी हैट्रिक बनाएगी। ऐसे में बीआरएस सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना विधानस चुनाव कैंपेन के जरिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सभी जाति और धर्म के लोगों को तक पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री और बीआरएस सुप्रीमो के.चंद्रशेखर राव बीआरएस के घोषणा पत्र फाइलन करने के लिए कुछ अहम बिदुओं पर मंथन कर रहे हैं।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष व केसीआर सरकार में मंत्री के तारक राम ने दावा किया है कि टीआरएस राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत दल बनकर उभर रही है। ऐसे में पार्टी अब एक ऐसी नीति पर आगे बढ़ने का प्लान बना रही तेलंगाना के साथ अन्य राज्यों में बीआरएस की पैठ मजबूत हो सके।

BRS election manifesto

बीआरएस सूत्रों को मुताबिक पिछले 10 वर्षों में बीआरएस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र के लेकर शहरी विकास और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई बडे़ कदम उठाए हैं। केसीआर सरकार ने मुख्य रूप से सिंचाई, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है। तेलंगाना के गठन से पहले राज्य में केवल एक ही सिंचाई परियोजना था, जब कि अब कुल 6 परियोजनाएं हैं। सरकार के इस कदम से किसानों को काफी फायदा हो रहा है।

वहीं मिशन काकतीय के तहत 40,000 से अधिक लघु सिंचाई टैंकों को बहाल किया जा चुका है। तेलंगाना सरकार मिशन भगीरथ के जरिए लोगों को सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था की है।

राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बी विनोद कुमार के मुताबिक राज्य सरकार के राजस्व में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। वहीं बीआरएस सूत्रों के मुताबिक पिछले 10 वर्षों के दौरान बीआरएस सरकार ने राज्य की जनता का जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ सीधे उनसे जुड़ने के प्रयास किया। केसीआर सरकार ने बुनियादी ढांचे का विकास के विकास के लिए भी कई योजनाएं संचालित की। गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए 25000 मेगावाट की क्षमता वाला प्रोजेक्ट स्थापित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+