फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रमोटर मलविंदर और शिविंदर ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रमोटरों मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने यह फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के जापानी फार्मास्युटिकल कंपनी दाइची सैंक्यो को 3,500 करोड़ रुपये वसूलने की इजाजत मिलने के बाद लिया है। मलविंदर ने फोर्टिस हेल्थकेयर के एग्जिक्युटिव चेयरमैन के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। शिविंदर सिंह ने नॉन-एग्जिक्युटिव वाइस चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है।

फोर्टिस हेल्थकेयर का बोर्ड इस मामले पर 13 फरवरी को विचार करेगा
वहीं, फोर्टिस हेल्थकेयर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि, मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर सिंह ने कंपनी के डायरेक्टरशिप से इस्तीफा दे दिया है। फोर्टिस हेल्थकेयर का बोर्ड इस मामले पर 13 फरवरी को विचार करेगा। सिंगापुर में एक ट्राइब्यूनल ने दाइची के पक्ष में एक आदेश दिया था। इसमें कहा गया था कि सिंह बंधुओं ने शेयरों की बिक्री करते वक्त यह जानकारी छिपाई कि भारतीय कंपनी यूएस फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के जांच का सामना कर रही है।

गलत डाटा दिखा बेची थी रेनबैक्सी
इस आदेश के बाद फार्मास्युटिकल कंपनी दाइची ने दिल्ली हाईकोर्ट से मलविंद और शिविंदर से 3500 करोड़ रुपये वसूलने की इजाजत मांगी थी। यह विवाद लगभग 10 साल पुराना है। साल 2008 में रैनबैक्सी के मालिक मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह थे और उन्होंने रेनबैक्सी को जापान की दाइची सैंक्यो के हाथों 19,804 करोड़ रुपए बेच दिया था। सिंह बंधुओं ने रैनबैक्सी को बेचते समय दाइची को गलत जानकारियां दी थी। रैनबैक्सी ने साल 2004 में अपनी दवाइयों को 40 देशों में भेजने के लिए गलत डेटा का इस्तेमाल किया था।

दोनों भाईयों का फोर्टिस हेल्थकेयर में 34 फीसदी हिस्सा
जब इसकी जानकारी जब दाइची को हुई तो उसने सिंगापुर की अदालत में मामला दायर किया। इसमें दाइची ने कहा था कि उन्हें अगर इस बारे में पहले मालूम होता तो वह रेनबैक्सी को कभी नहीं खरीदते। दोनों भाईयों का फोर्टिस हेल्थकेयर में 34 फीसदी हिस्सा है। उनकी ये हिस्सेदारी बनी रहेगी। हालांकि कोर्ट ने उनके शेयर बेचने पर रोक लगा रखी है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications