21 साल बाद मिली बर्फ में दबी मिली सैनिक की लाश
नयी दिल्ली। भारतीय सेना का जवान 21 साल पहले ही शहीद हो चुका था। ना तो सेना को उसकी लाश मिली और ना ही परिवार वाले उसका अंतिम दर्शन कर पाए। कई बार कोशिश की गई, लेकिन इस तलाश का कोई परिणाम नहीं निकला।

अब 21 साल बाद भारतीय सेना के जवान की लाश मिल गई है। दुनिया की सबसे ऊंची रणभूमि सियाचिन पर सैनिक का शव मिला है। सैनिक का शव गश्त के दौरान पेट्रोलिंग टीम को मिली। बाद में छानबीन की गई तो पता चला कि यह शव 21 साल पहले सियाचिन ग्लेशियर में दफन हो चुके एक भारतीय सैनिक का है।
सैनिक की पहचान महाराष्ट्र के रहने वाले हवलदार टीवी पाटिल के तौर पर की गई। जो 1993 में एक हिमदरार में गिर गए थे। उस वक्त उनकी लाश नहीं मिल सकी। अब 21 सालों के बाद सैनिक का शव सियाचिन ग्लैशियर में मिला है। दरअसल इलाके का तापमान शून्य से भी नीचे रहने के कारण उनका शव सड़ने से बच गया। गश्त लगाने वाली टीम ने सैनिक के जेब में रखी गई अपने परिवार की एक चिट्ठी और एक मेडिकल सर्टिफिकेट से उनकी पहचान की गई।












Click it and Unblock the Notifications