गुजरात: प्रेम संबंध के शक में भाइयों ने तलाकशुदा बहन को जहर पिलाकर मारा

नई दिल्ली। गुजरात स्थित राजकोट में सम्मान के लिए हत्या (ऑनर किलिंग) का मामला सामने आया है। यहां दो भाईयों ने अपनी ही बहन की हत्या कर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

मामला 21 दिन पहले का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राजकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यहीं फाइनेंस का व्यवसाय करने वाले बिशुभाई वाला की बेटी पूनम का मर्डर हुआ है और इसमें परिवार के लोगों का ही हाथ है।

गुजरात में भाइयों ने अपनी बहन को बेरहमी से जहर पिलाकर मारा

तलाकशुदा थी पूनम

बता दें कि 25 वर्षीय पूनम तलाकशुदा थी और अपने पिता के यहां ही रहती थी। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो जानकारी मिली की 25 मई को पूनम को उसके भाई राजबीर और बिरेन जबरदस्ती उठाकर ले गए थे।

दोनों भाई पूनम को राजकोट से 60 किलोमीटर दूर जसदण लेकर गए। वहां दोनों ने पूनम को जहर पिला कर मार डाला। पूनम की हत्या करने के बाद दोनों भाई उसकी लाश अपने पैतृक गांव ले गए और वहीीं उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

गुजरात में भाइयों ने अपनी बहन को बेरहमी से जहर पिलाकर मारा

दोनों को था शक

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इन दोनों भाइयों को इस बात का शक था कि उनकी बहन पूनम किसी से प्यार करती है। दोनों भाइयों ने इसे परिवार की बेइज्जती मानी और पूनम की हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि पूनम के बारे में ना तो उसके पिता को कुछ बताया गया और ना ही परिवार के अन्य सदस्यों को। राजकोट पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले कर उनके तीन अन्य साथियों को गिरफ्त में लेने के लिए टीम बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+