शहर घुमाने के बहाने से ले गया जीजा और कर दिया साली का सौदा, पर लड़की ने दिखाई हिम्मत
पटना। बिहार के मधेपुरा जिले के एक गांव की लड़की को उसका जीजा शहर घुमाने का बहाना बनाकर सहरसा रेड लाइट एरिया में ले गया। वहां एक महिला और पुरुषों के साथ लड़की के जीजा ने बातचीत की और उसका सौदा कर दिया। जीजा ने लड़की से कहा कि वह नाश्ता लाने जा रहा है और उसके बाद वापस नहीं लौटा। जीजा की हरकतों को देखकर लड़की को पहले ही शक हो गया था, लेकिन वह यकीन नहीं कर पा रही थी। लड़की को पूरा मामला जब तक समझ आया तब तक वह सहरसा के रेड लाइट एरिया में पहुंचाई जा चुकी थी। अब उसके पास दो ही रास्ते बचे थे।

लड़की ने हिम्मत दिखाई और दूसरा रास्ता चुना
लड़की को दलालों ने रेड लाइट एरिया में भेज दिया गया। वह समझ नहीं पा रही थी कि आखिर करे तो क्या करे? अब उसके पास दो विकल्प थे- पहला या तो वह किस्मत के सामने हथियार डाल दे और दूसरा- कैसे भी करके वहां से भाग जाए। लड़की ने हिम्मत दिखाई और दूसरा रास्ता चुना। रात को पूरा मामला समझने के बाद मौका देखकर लड़की वहां से भाग निकली। इसके बाद पुलिस को कुछ लोगों ने मामले की सूचना दी। पुलिस लड़की को बरामद करने के बाद थाने लाई और काउंसलिंग के लिए चाइल्ड लाइन भेज दिया।

लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस
लड़की के बयान के आधार पर उसके जीजा और रेड लाइट एरिया में लड़की का सौदा करने वाले गांगो, सुजीत कुमार और रोशन आरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर गणपति ठाकुर का कहना है कि वह मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

काफी पुराना रेड लाइट एरिया है सहरसा में
सहरसा के कोसी क्षेत्र में काफी पुराना रेड लाइट एरिया है। एक अनुमान के मुताबिक, यहां करीब 500 सेक्स वर्कर काम करती हैं। वार्ड नंबर 26 का यह इलाका रेलवे क्वार्टर क्षेत्र का प्रमुख बाजार है। रेड लाइट एरिया की वजह से स्थानीय लोग भी काफी परेशान हैं। यहां नेपाल, उत्तरप्रदेश, कोलकाता और अन्य प्रांतों से लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जाता है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications