गुजरात पोत के कैप्टन का भाई हिरासत में, 1500 किलो हेरोइन की कर रहा था तस्करी

नई दिल्ली। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कैप्टन सुप्रीत तिवारी के छोटे भाई सुजीत तिवारी को हिरासत में ले लिया है। कैप्टन सुप्रीत तिवारी के ही व्यापार पोत यानी व्यापार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जहाज को 1500 किलो हेरोइन की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। इस हेरोइन की कीमत करीब 3500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस जहाज को भारतीय तट रक्षकों ने शनिवार को गुजरात के तट पर पीछा करके पकड़ा है।

गुजरात पोत के कैप्टन का भाई हिरासत में, 1500 किलो हेरोइन की कर रहा था तस्करी

कोलकाता पुलिस के सूत्रों के मुताबिक तिवारी कोलकाता का ही रहने वाला है। उसका 22 साल का छोटा भाई बी. टेक का स्टूडेंट है, जिसे रविवार को पुलिस हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि गुजरात एटीएस की एक टीम भी सुजीत से पूछताछ करने के लिए कोलकाता गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुजीत को उनके भाई सुप्रीत के नाम पर 100 करोड़ रुपए मिले थे।

आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के अनुसार नारकोटिक्स विभाग द्वारा यह अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में पकड़ी गई हेरोइन है। यह शिप एक व्यापारी पोत है, जिसे लेकर खुफिया जानकारी मिली थी। इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के बाद इस शिप का पीछा करके इसे रोका गया। यह घटना 29 जुलाई को करीब 12 बजे की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+