Broken But Beautiful 3: सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी के 'लिपलॉक' ने लगाई इंटरनेट पर आग, देखें Video
नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला आज सुबह से ही ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं। वजह है उनका आग लगा देने वाला एक वीडियो, जिसके कारण उनके फैंस तो उनपर जान छिड़क रहे हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर शहनाज गिल के फैंस को सिद्धार्थ का वीडियो रास नहीं आ रहा है। दरअसल फेमस वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के तीसरे सीजन' में सिद्धार्थ शुक्ला और अभिनेत्री सोनिया राठी नजर आने वाले हैं। सीरीज का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

सिद्धार्थ और सोनिया का लिपलॉक सीन वायरल
जिसमें सिद्धार्थ और सोनिया राठी का जबरदस्त लिपलॉक सीन है, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया के इस लिपलॉक सीन को खुद प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ही शेयर किया था, जो कि वायरल हो गया।
यहां देखें: सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी का 'लिपलॉक' Video

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का बेसब्री से इंतजार
इस इंटिमेट किसिंग सीन को देखकर जहां सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस बेहद खुश हैं,वहीं शहनाज गिल के फैंस को सिद्धार्थ का यूं सोनिया के साथ लिपलॉक सीन देना पसंद नहीं आ रहा है। मालूम हो कि ऐसी चर्चाएं हैं कि शहनाज और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिलहाल तो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के तीसरे सीजन' का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

फैंस ने सिद्धार्थ-सोनिया को हॉट जोड़ी कहा...
फैंस ने इस वीडियो क्लीप पर काफी अच्छे कमेंट्स दिए हैं। लोग सिद्धार्थ को हीरो, फाड़ू, स्टार्स जैसे विशेषणों से नवाज रहे हैं। लोगों ने सिद्धार्थ-सोनिया को हॉट जोड़ी कहा है ,तो किसी ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला ने तो आग लगा दी। आपको बता दें कि इस क्लिप को अभी तक 11.7 हजार लाइक तक मिल चुके हैं। ये सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है।

छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं सिद्धार्थ शुक्ला
गौरतलब है कि 10 दिसंबर 1980 को मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2008 में 'बाबुल का आंगन ना' शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी 'बालिका वधु' से ,इसके बाद वो 'लव यू जिंदगी' और 'दिल से दिल तक' शो में नजर आए। वो रियलिटी शो 'झलक दिखला जा', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' में अपने जलवे बिखेर हो चुके हैं। वो साल 2014 में ' हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म में सपोर्टिग हीरो के रूप में भी नजर आ चुके हैं।
-
'मैं तबाह हूं तेरे इश्क में', पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने ये क्या कहा? लाल साड़ी, सिंदूर और दर्द भरा कैप्शन -
किस मुश्किल में फंसे थे Rajesh Khanna? कैसे कामयाब होते गए Amitabh Bachchan? प्रेम चोपड़ा ने बताया सच -
Bigg Boss फेम शियास करीम ने हिंदू एक्ट्रेस को जबरन खिलाया बीफ? वीडियो वायरल, BJP को लेकर कही ये बात -
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
Asha Bhosle: 'हर चीज का मजाक', सोनिया गांधी ने सिंगर के निधन पर लिखा पत्र लेकिन कर बैठीं बड़ी गलती, भड़के लोग -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके












Click it and Unblock the Notifications