4 दिसंबर तक ओपिनियन पोल पर लगी रोक, कांग्रेस की मन्‍नत पूरी

Election Commission
नई दिल्ली। आखिरकार कांग्रेस पार्टी की मन्‍नत पूरी हो गई, कम से कम पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों के मतदान पूरे होने तक तो उसे राहत मिल ही गई है, क्‍योंकि चुनाव आयोग ने 11 नवम्‍बर से 4 दिसंबर तक एक्जिट व ओपिनियन पोल पर रोक लगा दी है।

चुनाव आयोग ने 10 नवम्‍बर की शाम एक प्रकाशनार्थ जारी करते हुए यह प्रतिबंध लगाया। जब तक मतदान नहीं हो जाते, तब तक कोई भी चैनल, अखबार या न्‍यूज वेबसाइट एक्जिट पोल का प्रकाशन या प्रसारण नहीं कर सकती। केंद्रीय आयोग ने आदेश की प्रति छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेज दी हैं, जाकि वो अपने-अपने राज्‍यों में इस आदेश को सुनिश्चित करा सकें।

मतदान पर सर्वेक्षण का प्रसारण या प्रकाशन 11 नवम्बर को सुबह सात बजे से प्रतिबंधि होगा। 11 नवम्‍बर को ही छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान होगा। यह प्रतिबंध चार दिसम्बर शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रहेगा। उसी दिन दिल्‍ली में मतदान होने हैं।

टीवी चैनलों को मतदान के बाद किसी भी मतदाता का साक्षात्‍कार करने तक से रोक दिया गया है, यानी अगर आप वोट डालकर बाहर निकलें और कोई टीवी चैनल आपको घेरने की कोशिश करे, तो आप उसकी शिकायत चुनाव आयोग में कर सकते हैं।

सच पूछिए तो आयोग के इस फैसले से सबसे ज्‍यादा खुश कांग्रेस पार्टी है, क्‍योंकि अब तक जितने भी ओपिनियन पोल आये, उनमें कांग्रेस का ग्राफ नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया, जिस वजह से तमाम कांग्रेसी परेशान हो गये। दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेसियों ने इसका विरोध भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+