जम्मू कश्मीर: कश्मीर घाटी में 2जी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधा शुरू, सोशल मीडिया पर जारी रहेगा बैन
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से होटलों और ट्रैवेल से जुड़े ऑफिसेज में ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के तहत सिर्फ ए कैटेगरी की वेबसाइट्स के ऑपरेशन को हर मंजूरी मिलेगी। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में इस बात की जानकारी दी गई थी। जम्मू क्षेत्र जम्मू, सांबा, कठुआ और रियासी जिलों में लो स्पीड इंटरनेट को पहले ही शुरू कर दिया गया है।

लगाए जाएंगे 400 इंटरनेट बूथ्स
सरकारी आदेश में कहा गया है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आदेश के बाद भी प्रतिबंध जारी रहेगा। प्रशासन की तरफ से तीन पेजों वाला आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 400 इंटरनेट बूथ्स को कश्मीर क्षेत्र में लगाया जाएगा। साथ ही इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स, ब्रॉडबैंड की सुविधा उन सभी संस्थाओं जैसे हॉस्पिटल, बैंक और सरकारी ऑफिसेज को देंगे जहां पर इंटरनेट कामकाज के लिए जरूरी है। इंटरनेट की सुविधा मैक बाइडिंग के साथ मिलेगी। मैक बाइंडिग किसी खास इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस पर किसी क्लाइंट मशीन को ऑपरेट करता है। घाटी में टूरिज्म के मकसद से इंटरनेट की सुविधा होटलों और टूर एंड ट्रैवेल्स ऑफिसेज को दी जा रही है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जम्मू कश्मीर प्रशासन पर सख्त रुख अपनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि इंटरनेट लोगों का मौलिक अधिकार है। पिछले वर्ष पांच अगस्त को केंद्र सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर में लागू धारा आर्टिकल 370 को हटा लिया गया था। इसके साथ ही यहां पर इंटरनेट और मोबाइल सर्विसेज को भी बंद कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications