दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास उमलिंग ला पर फहरा तिरंगा, जैसलमेर में वायुसेना ने दिखाए करतब
नई दिल्ली, अगस्त 15। 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न लद्दाख की ऊंची पहाड़ियों तक मनाया जा रहा है। ऊंची-ऊंची चोटियों पर तैनात हमारे जवानों ने ध्वाजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इस बीच सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने आज लेह में दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास (दर्रा) उमलिंग ला पर ध्वजारोहण किया। वहीं ITBP के जवानों ने 16700 फीट की ऊंचाई पर सिक्किम में गुरुडोंगमार झील के तट पर आजादी का जश्न मनाया। यहां भी जवानों ने झंडा फहराकरर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान जवानों ने 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए।

जैसलमेर में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनी एयरफोर्स
आजादी का जश्न पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मना। राजस्थान के जैसलमेर स्थित चंदन रेंज में भारतीय वायुसेना ने स्काईड्राइव प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भारतीय वायुसेना ने इस दौरान 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम आयोजित किया।












Click it and Unblock the Notifications