'हिंदू प्रधानमंत्री ने पढ़ी बाइबिल, गर्व का पल', किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक पर बोले ब्रिटिश उच्चायुक्त
King Charles Coronation: ब्रिटेन के होने वाले सम्राट किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। इसी के साथ किंग चार्ल्स ब्रिटेन के 40वें सम्राट बन गए।

King Charles Coronation: किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक हो गया है। इस मौके पर कई देशों के राजनेताओं ने भाग लिया। इस समारोह में भारत को खास स्थान दिया गया। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ खास मेहमान के रूप में वहां पहुंचे हैं। वहीं इस बीच अब भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस का इस मुद्दे पर बयान सामने आया है। उन्होंने कई अहम बातें कहीं।
समारोह पर बोलते हुए भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि ताजपोशी में एक हिंदू व्यक्ति ने बाइबिल पढ़ी जो कि हमारे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक हैं। यह गर्व का पल था। ऋषि सुनक जिनके माता-पिता अफ्रीका से आए थे और जिनके दादा-दादी भारत से आए थे। उन्होंने कहा कि समारोह में कई देशों से आने वाले दिग्गज शामिल हुए। भारत के उपराष्ट्रपति खास मेहमानों में थे।
360 साल पुराना मुकुट पहन बढ़ाई शोभा
अपने राज्याभिषेक में किंग चार्ल्स III और महारानी कैमिला ने 362 साल पुराने मुकुट पहन दरबार की शोभा बढ़ा दी। इस मुकुट को एडवर्ड क्राउन कहा जाता है। इस मुकुट की खासियत जान आप हैरान रह जाएंगे। यह मुकुट 326 करोड़ रुपये की लागत से बना है। हालांकि, महारानी इस बार कोहिनूर जड़ा मुकुट नहीं पहनीं। इस मुकुट को 1661 में बनाया गया था। रॉयल कलेक्शन की रिपोर्ट के मुताबिक इस मुकुट का वजन लगभग 2 किलोग्राम है। शुद्ध सोने से बने मुकुट को माणिक और नीलम से सजाया गया है। इसकी कीमत लगभग 40 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इस ताज का नाम इंग्लैंड के अंतिम एंग्लो-सैक्शन राजा सेंड एडवर्ड के नाम पर रखा गया है।
14वीं शताब्दि के सिंहासन पर बैठ दिखाई ताकत
किंग चार्ल्स III (king Charles III) और महारानी कैमिला 14वीं शताब्दि के सिंहासन पर बैठकर पूरी तरह से प्राचीन काल की राजशाही का अनुभव करा दिया। 70 वर्षों के बाद आधुनिक ब्रिटेन राजशाही के 700 साल पुराने रिति-रिवाज फिर दिखा। ये सिंहासन बेहद खास है। इसे साल 1300 में बनाया गया था। 1626 के बाद ब्रिटेन में जितने भी राजा या रानी हुए हैं, उन्हें ताजपोशी के बाद इसी सिंहासन पर बिठाया गया है। इस ताज की सबसे खास बात ये है कि इसे बनाने में 2868 हीरों का इस्तेमाल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications