ब्रेग्जिट संकट: ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा
लंदन। ब्रिटेन में ब्रेग्जिट का मुद्दा लगातार गहराता जा रहा है। इसी खींचतान के बीच ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दे दिया है। ब्रेग्जिट मंत्री डेविड डेविस और उनके डिप्टी स्टीव बेकर के बाद अब जॉनसन के तौर पर यह तीसरा इस्तीफा है। उनका इस्तीफा ब्रेग्जिट मंत्री डेविड डेविस के इस्तीफे के चंद घंटे बाद हुआ है। इन दोनों मंत्रियों का इस्तीफा प्रधानमंत्री थेरेसा मे के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है।

जॉनसन का इस्तीफा थेरेसा मे के ब्रेग्जिट नीति को लेकर संसद को संबोधित करने के 30 मिनट पहले आया हुई है। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने की तारीख नज़दीक आने से पहले प्रधानमंत्री थेरेसा मे पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है। ऐसे में ब्रेक्जिट कैंपेन का चेहरा रहे और सरकार के दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले बोरिस जॉनसन जाना थेरेसा मे के लिए बड़ा झटका है।
थेरेसा मे ब्रेग्जिट के बाद भी यूरोपीय संघ के साथ मजबूत आर्थिक संबंधों को बनाए रखने को लेकर अपनी पार्टी को एकजुट रखने की कोशिश कर रहीं हैं। थेरेसा ने जॉनसन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनकी जगह नए मंत्री की घोषणा जल्द होगी।












Click it and Unblock the Notifications