देश का पता नहीं लेकिन विदेश में 1 दिसंबर को रिलीज होगी Padmavati
नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली कृत पद्मावती के भारत में फिलहाल रिलीज होने के आसार नहीं दिख रहे हैं लेकिन ब्रिटेन में फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (बीबीएफसी) द्वारा प्रमाणित किया गया है। BBFC ने रिलीज करते हुए कहा है कि इसके सभी ज्ञात संस्करण बिना किसी संशोधन के पास कर दिए गए हैं। फिल्म को 12 A दर्शकों (12 साल और उससे अधिक के लिए, एक वयस्क के साथ ) की मंजूरी दी है। BBFC ने संक्षिप्त में बताया है कि फिल्म, हिंदी भाषा में महाकाव्य नाटक है जिसमें एक सुल्तान राजपूत रानी को पकड़ने के लिए एक आक्रमण करता है।

बता दें कि फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को भारत में रिलीज नहीं होगी। फिल्म निर्माता कंपनी वायकॉम 18 ने फिल्म की रिलीज फिलहाल टाल दिया है। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फिल्म निर्माता ने स्वतः रिलीज डेट टालने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पद्मावती पर काफी विवाद हो रहा है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा है कि जब तक फिल्म में से आपत्तिजनक सीन नहीं हटाए जाएंगे फिल्म यूपी में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
Padmavati विवाद को खत्म करने के लिए जिस तरह से इस फिल्म को कुछ लोगों को प्राइवेट स्क्रीनिंग में दिखाया गया, उससे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन नाराज हो गया है। बोर्ड ने फिल्म की स्क्रीनिंग को बिना बोर्ड सर्टिफिकेट के ही दिखा दिया गया है। सीबीएफसी बोर्ड का कहना है कि जिस तरह से फिल्म को कुछ लोगों को दिखाया गया और लोग फिल्म के बारे में अपनी राय रख रहे हैं, उसके बाद यह नहीं कहा जा सकता है कि यह प्राइवेट स्क्रीनिंग थी। ये ठीक नहीं है, ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications