बॉलीवुड फिल्मों में डांस करने वाली ब्रिटिश महिला से छेड़खानी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 27 साल की ब्रिटिश महिला अपने दो सहेलियों के साथ शीरजी होटल के पास ऑटो रिक्शा में बैठी ही थी कि तभी गौरव गुप्ता ने उसे अनुचित तरीके से टच करने लगा। महिला ने इसका विराध किया और शामर मचाने लगी। इतने में वहां एक मॉल के निकट ड्यूटी पर तैनात कुछ कांस्टेबिलों ने गौरव को दौड़ा दिया। थोड़ी दूर भागने के बाद वो उसे पकड़ने में कामयाब हो गये और ओशिवरा पुलिस स्टेशन ले गये।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया गौरव गुप्ता मीरा रोड इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि ब्रिटिश महिला की शिकायत पर गौरव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिस ब्रिटिश महिला के साथ छेड़खानी हुई है वो बॉलीवुड के कई फिल्मों में बतौर डांसर काम कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications