प्रधानमंत्री के आंसुओं को बृंदा करात ने बताया 'नाटकबाजी'
500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद रविवार को गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए भावुक भाषण को सीपीआई (एम) की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने नाटकबाजी करार दिया है।
नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद रविवार को गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए भावुक भाषण को सीपीआई (एम) की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने नाटकबाजी करार दिया है।

प्रधानमंत्री के 50 दिन का समय मांगने वाले बयान पर प्रतिक्रया देते हुए बृंदा करात ने कहा, 'प्रधानमंत्री क्या जनता को भूख से बचने के लिए कुछ टाइम दे रहे हैं।'
उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री के आंसू देखें या उस विधवा के आंसू देखें, जिसे सुबह से रात तक काम करने के बाद वेतन नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि 20 लाख कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है।
बृंदा करात ने पीएम के भावुक होने पर कहा कि ये प्रधानमंत्री की नाटकबाजी है।
गौरतलब है कि रविवार को गोवा में भाषण देते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में जमकर कालाधन और भ्रष्टाचार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि कालाधन के बाद अब बेनामी संपत्ति वालों की बारी है, हम उन्हें नहीं छोड़ने वाले हैं।
प्रधानमंत्री ने भावुक होकर कहा कि मैंने घर परिवार सबकुछ देश के लिए छोड़ा है। उन्होंने कहा कि यह संपत्ति देश की है, देश के गरीब की है, गरीबों की मदद करना मेरा कर्तव्य है और मैं उसे करुंगा।
पीएम ने कहा कि 70 साल की बीमारी को मुझे 17 महीने में मिटाना है। उन्होंने कहा कि मैं कुर्सी के लिए पैदा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने लोगों को कई मौके दिया, लेकिन लोग अपनी ही दुनिया में मगन थे, उन्हें लगता था कि ये मोदी कुछ नहीं करेगा, दूसरी पार्टियों की तरह ये भी चला जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने सुना होगा दिल्ली में रहने वाला बाबू गोवा में फ्लैट खरीदता है। वह रहता कहीं और है और नौकरी दिल्ली में करता है, गोवा से उसका कोई लेना-देना नहीं है, ऐसे में वह गोवा में फ्लैट खरीदता है।
पीएम ने पूछा आपको क्या लगता है वह यह फ्लैट अपने नाम से खरीदता है, नहीं वह किसी और के नाम से खरीदता है। हम अब ऐसे लोगों को बख्शने वाले नहीं है, हमने ऐसा कानून बनाया है कि बेनामी संपत्ति वालों की अब खैर नहीं है और उनके खिलाफ बड़ा कदम उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिनके पास बेनामी संपत्ति होगी हम कानूनन उसपर हमला बोलने वाले हैं।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications