दूल्हे की इस हरकत की वजह से दुल्हन ने किया शादी से इंकार, और लौट गई बारात

कुछ रिश्तेदारों ने दुल्हन संगीता को समझाने की कोशिश भी की लेकिन संगीता ने नशेड़ी युवक से शादी करने से बिल्कुल मना कर दिया।

नई दिल्ली। बड़े ही धूमधाम से दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर आया था लेकिन उसे क्या पता था उसे खाली हाथ लौटना पड़ेगा। यूपी के बलिया जिले के दोकटी इलाके में एक युवती ने दरवाजे पर बारात आने के बाद शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा।

जब दुल्हन ने किया शादी से इंकार

जब दुल्हन ने किया शादी से इंकार

बलिया जिल के दोकटी इलाके में बारात लेकर आए युवक को खाली हाथ लौटना पड़ा। हुआ यूं कि द्वारपूजा के बाद जब दूल्हा शादी के लिए मंडप में पहुंचा तो उसने शराब पी रखी थी और गुटखा चबा रहा था। रस्म के अनुसार दुल्हन की बहनें जब दूल्हे की आरती उतारने के लिए उसके पास गईं तो उसके मुंह से शराब और गुटखे की बदबू आ रही थी। नशे की वजह से दूल्हा ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था। दुल्हन की बहनों ने ये बात जाकर दुल्हन को बता दी। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

जिद पर अड़ी रही दुल्हन

जिद पर अड़ी रही दुल्हन

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कुछ रिश्तेदारों ने दुल्हन संगीता को समझाने की कोशिश भी की लेकिन संगीता ने नशेड़ी युवक से शादी करने से बिल्कुल मना कर दिया। संगीता अपनी जिद पर अड़ी रही और कहा कि किसी शराबी के साथ वो पूरी जिंदगी नहीं गुजार सकती। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

बैरंग लौटे बाराती

बैरंग लौटे बाराती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये पूरी घटना 10 जून की है। दोकटी थाना के दलित बस्ती गांव में दलनछपरा निवासी धनपति राम के बेटे राजन 10 जून को बारात लेकर गए थे । लड़की के दरवाजे पर बारात पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन ने राजन से शादी करने से इंकार कर दिया और बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा। इसी तरह की एक घटना 9 जून को बिहार में हुई थी वहां भी दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी से इंकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+