नशे में था दूल्हा, दुल्हन बोलीं- नहीं करनी शादी, बेरंग लौटी बारात

बलियाः यूपी के बलिया जिले के मनियर इलाके में एक दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दूल्हा खाली हाथ लौट गया। बताया जा रहा है कि जयमाल के दौरान दूल्हा नशे में था, नशे में दूल्हे ने गलत हरकत की, जिसके कारण दुल्हन ने शादी से ना कर दी। दुल्हन के शादी से ना करते ही हंगामा मच गया। बारातियों को समझ में नहीं आया कि क्या किया जाए। दुल्हन और दूल्हे के परिवार ने बात की। लेकिन दुल्हन का परिवार शादी के लिए राजी नहीं था।

bride refuse to marry barat returns this was reason

बलिया जिले के मनियर इलाके में ये शादी मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव के देवेंद्र कुमार की पुत्री कुसुम की शादी तीन जून को होने वाली थी। लेकिन दूल्हे की हरकत के कारण शादी टूट गई।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, बारात धूमधाम से आई थी। दरवाजे पर बारातियों की आगवानी के बाद जयमाल की रस्म अदा की जाने वाली थी। इसी दौरान दूल्हा नशे में था और उसने रस्म अदा करने से इनकार कर दिया।

रस्म पूरा न होने के कारण दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इससे दुल्हन नाराज हो गई और जयमाल स्टेज से ही शादी से इनकार कर दिया। इनकार करने के बाद दुल्हन अंदर चली गई। घर वालों में दुल्हन से बात की लेकर उसने शादी से साफ इनकार कर दिया।

इस मामले को सुलझाने के लिए शादी में आए सभी लोगों ने दुल्हन से बात की लेकिन वो नहीं मानी और शादी टूट गई। मामला थाने में पहुंच गया। दोनों पक्षों में पंचायत बुलाई और शादी को समाप्त करने का फैसला लिया गया।

नशाखोर दूल्हे बारात सहित बैंरग ही लौट गया। दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के परिवार पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया तो वहीं दुल्हन वाले दूल्हे के परिवार पर आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पुणे एनडीए अकादमी में भ्रष्टाचार का खुलासा, सीबीआई ने प्रिंसिपल समेत 5 के खिलाफ दर्ज किया मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+