शादी के बाद Bride Lab Coat पहनकर परीक्षा देने पहुंची, शादी के जोड़े में देखकर साथियों ने किया वेलकम, VIDEO
शादी के अगले दिन एग्जाम हॉल पहुंची दुल्हन सुर्खियों में है। साड़ी के साथ पूरी कलाई में चूड़ियों और मेडिकल प्रोफेशनल की तरह सफेद एप्रन पहने नवविवाहिता की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है।

शादी के बाद Bride Lab Coat पहनकर परीक्षा देने पहुंची। लैब कोट और गले में स्टेथोस्कोप के साथ अपनी शादी की साड़ी में अपने प्रैक्टिकल के लिए एक दुल्हन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप को कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम हैंडल (@_grus_girls_) पर साझा किया गया था। तब से इसे 1,53,000 से अधिक लाइक्स और दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

दुल्हन फिजियोथेरेपी की छात्रा
दुल्हन की पहचान श्रीलक्ष्मी अनिल के रूप में हुई है। सोशल मीडिया बायो के अनुसार दुल्हन केरल के बेथानी नवजीवन कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की छात्रा है। वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि जैसे ही दुल्हन परीक्षा देने हॉल में घुसती है, उसके सहपाठियों से तालियों के साथ उसका स्वागत किया।

मेकअप के साथ एग्जाम हॉल पहुंची दुल्हन
पीली साड़ी और शादी के भारी गोल्डन आभूषण और मेकअप के साथ एग्जाम हॉल पहुंची दुल्हन काफी उत्साह के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश करती दिखी। शॉर्ट वीडियो क्लिप में उसे दोस्तों के सामने हाथ हिलाते और हंसते हुए दिखाया गया है। श्रीलक्ष्मी के पीछे एक कैमरामैन भी देखा जा सकता है।

सहेली ने साड़ी की प्लेट ठीक की
इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "मेडिकोज लाइफ फिजियोथेरेपी एग्जाम और एक दिन में शादी।" इंस्टाग्राम हैंडल @_grus_girls_ पर कई वीडियो और फोटो शेयर की गई है। श्रीलक्ष्मी को हॉल जाते समय अपनी प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी करते हुए भी देखा जा सकता है। जैसे ही वह अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचती है, उसकी एक सहेली उसकी साड़ी की प्लेट ठीक करती हुई दिखाई देती है।
नीचे देखिए VIDEO--
मां को गले लगाती नजर आई दुल्हन
एक दूसरी वीडियो में गले में स्टेथोस्कोप लगाती हुई दिखी श्रीलक्ष्मी परीक्षा के बाद दुल्हन भी बाहर निकलकर अपनी मां को गले लगाती नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में इंस्टा यूजर्स दुल्हन की स्पिरिट और हौसले की सराहना करते दिखे। परीक्षा में सफलता की कामना करते दिखे यूजर्स दिल और प्रेमभाव प्रकट करने वाले इमोजी भी शेयर करते दिखे।
नीचे देखिए वीडियो--
शादी के दिन परीक्षा! शुक्र है..
एक यूजर ने कहा, मैं पूरी तरह से समझता हूं। मेरी परीक्षा मेरी शादी की तारीख के बहुत करीब थी। मुझे लगा कि मुझे भी अपनी शादी के दिन परीक्षा लिखने जाना है .. लेकिन शुक्र है कि मेरी शादी से 3 दिन पहले परीक्षा हो गई। एक अन्य यूजर ने कहा, "व्यावहारिक समय। उन सभी को सलाम जिन्होंने शादी तय करने में मदद की।"












Click it and Unblock the Notifications