'मेरे सैय्यां सुपरस्टार' गाने पर दुल्हन का डांस Viral, घबराई तो छोटी बहन का मिला साथ, देखें Video
सोशल मीडिया पर 'मेरे सैय्यां सुपरस्टार' गाने पर दुल्हन का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Bride Dance Video Viral: हर लड़की के लिए अपनी शादी का दिन बेहद खास होता है। इसे यादगार बनाने के लिए दुल्हन पहले से ही हर तरह की तैयारी करती है। जिसमें दुल्हन के जोड़े से लेकर स्टेज पर एंट्री तक सब कुछ स्पेशल होता है। अब ऐसी ही एक दुल्हन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी एंट्री से पहले 'सैय्यां सुपरस्टार' गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रहीं है।
दुल्हन का धमाकेदार डांस
दुल्हन के साथ-साथ शादी की तैयारियों को लेकर उसकी बहनें भी काफी एक्साइटेड होती है। शादी के वक्त क्या ड्रेस रहेगी? कैसा मेकअप रहेगा यह सब छोटी बहनें प्लान करती हैं। अब ऐसा ही एक दुल्हन और उसकी छोटी बहन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन को अपनी छोटी बहन के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। डांस का वीडियो इतना जबरदस्त है कि जो भी देखेगा वो खुश हो जाएगा।
सैय्यां सुपरस्टार पर किया गजब का डांस
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मरून कलर के लहंगे में सजी हुई एक दुल्हन डांस कर रही है। दुल्हन और उसकी बहन साथ में ठुमके लगा रही हैं। और गाना 'मेरे सैय्यां सुपरस्टार' चल रहा है, जिस पर दोनों गजब के डांस स्टेप्स कर रही हैं। दुल्हन के साथ ही स्काई ब्लू कलर के लहंगे में छोटी बहन भी साथ देतीं नजर आ रही है। एक बार तो दुल्हन थोड़ी नर्वस नजर आती है, जिसके बाद उसको उसकी छोटी बहन का साथ मिल जाता है और फिर दोनों जमकर डांस करती हैं।
30 लाख से ज्यादा मिले व्यूज
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nehasharma_hairstylist नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसको अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। साथ ही 87 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है।












Click it and Unblock the Notifications