मोदी के मुरीद हुए ब्रिक्स देश, आतंक के फेर में फंसा पाकिस्तान
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंचे। चीन पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान को जोरदार झटका दिया है। बिना पाकिस्तान का नाम लिए ब्रिक्स घोषणापत्र में पाक धरती से संचालित होने वाले आतंकी संगठन तालिबान, आईएस, लश्कर-ए-तैयबा, जैश ए मोहम्मद, तहरीक-ए-तालिबान, हिज्ब-उत-ताहिरअल-कायदा का साफ तौर पर जिक्र किया गया है। यह भारत के लिए बड़ी कामयाबी है क्योंकि ब्रिक्स घोषणा पत्र में सभी देशों की सहमति होती है।

ब्रिक्स घोषणा पत्र में लिखा है, ''हम सभी ब्रिक्स देश दुनिया में हुए आंतकी हमलों की निंदा करते हैं। हम सभी देश सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा करते हैं, इसके पक्ष में कोई तर्क नहीं दिया जाएगा। दुनिया में तालिबान, आईएस, लश्कर-ए-तैयबा, जैश ए मोहम्मद, तहरीक-ए-तालिबान, हिज्ब-उत-ताहिरअल-कायदा द्वारा फैलाई जा रही हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं और हम सभी देश इस क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।''
Here are highlights on my intervention at the BRICS Summit plenary session. https://t.co/DRFUwh8WCk
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2017
ब्रिक्स घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है, क्योंकि चीन की पाकिस्तान के साथ नजदीकियां जगजाहिर हैं। इसी साल जून में चीन ने आतंकवादी जैश चीफ मसूद अजहर पर यूएन में वीटो का इस्तेमाल करके प्रतिबंध लगाने से बचा लिया था। अब देखना होगा कि आतंकवाद के मुद्दे पर चीन-पाकिस्तान को कब तक बचा पाएगा।
With leaders of BRICS nations at the Summit in Xiamen. pic.twitter.com/nJKP5MWi44
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2017
पीएम मोदी ने ब्रिक्स बैठक में कहा शांति और विकास की बात कही। पीएम मोदी का कहना था कि दुनिया के सभी देशों को शांति और विकास में सहयोग देना चाहिए। बैठक में पीएम मोदी ने भारत की युवा शक्ति की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications