प्यार के सामने फेल हुआ 'हुदहुद', खौफनाक लहरों में कूदकर पति ने बचाई पत्नी की जान
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान हुदहुद ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के करीब 15 जिलों का हुलिया ही बदल दिया है। अब तक 7 लाख से ऊपर लोगों को घर-बार छोड़कर शिविरों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज समुद्री हवाएं तबाही मचा रही है। अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

समंदर किनारे कई फीट ऊंची लहरें जानलेवा रुप लेती जा रही है। जहां सरकार और प्रशासन इस हुदहुद तूफान के सामने बेबस दिखाई पड़ रहा है तो वहीं सच्चे प्यार के ये तूफान भी फेल हो गया है।
जी हां, लहरों में फंसी महिलो को उसके पति ने एक सूपर हीरों की तरह बचा लिया। पति के प्यार ने पत्नी को मौत के मुंह से निकाल लिया। ‘प्यार' को बचाने की इस कोशिश के आगे चक्रवाती तूफान भी ‘हार' गया। ओडिशा के गोपालपुर तट पर एक दंपती मौज-मस्ती के लिए पहुंच गए। जब ये दोनों गोपालपुर तट पर ही मौजूद थे, तभी तूफान से उफनाई लहरें समंदर के किनारे तक पहुंच गई और महिला को अपने साथ बहाकर ले गईं।
पत्नी को मौत के मुंह में जाता देख पति ने बिना कुछ सोचे समंदर में छलांग लगा दी। दोनों के प्यार के आगे समंदर भी हार गया और पति ने बड़ी मुश्किल से अपनी पत्नी को बचा लिया। उसने न सिर्फ अपनी पत्नी को बचाया बल्कि सभी के आगे एक मिसाल बना।












Click it and Unblock the Notifications