Breaking News LIVE: हैदराबाद नहीं जा सके कांग्रेस-JMM विधायक, कोहरे के चलते फ्लाइट कैंसिल
Aaj ke Taja Samachar Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के कार्यकाल का दूसरा अंतरिम बजट पेश किया। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी संघों ने आज झारखंड में बंद बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन घोटाला केस में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया है। चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम होंगे। वाराणसी कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में रात दो बजे पूजा की गई है। मुस्लिम पक्ष इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देगा। दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है।
देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग में...।

LIVE Feed
समय ना देने पर खड़गे ने राज्यपाल पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर लिखा कि, '81 विधायकों के सदन में 41 ही बहुमत होता है। 48 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद चंपई सोरेन जी को सरकार बनाने का न्योता ना देना साफ तौर पर संविधान की अवमानना एवं जनमत को नकारना है। महमाहिमों द्वारा भारतीय लोकतंत्र के ताबूत में एक-एक करके कीलें ठोकी जा रही है।
करोड़ों की कोकीन पकड़ी
दिल्ली: विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर आईजीआई हवाई अड्डे पर कस्टम ने एक नाइजीरियाई पैक्स को गिरफ्तार किया है, जो अदीस अबाबा से अपने बैग में 82.448 करोड़ रुपये मूल्य की 5.88 किलोग्राम वजन वाली कोकीन छुपाकर आई थी। दवा को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है। जांच जारी है।
चंपई सोरेन कहते हैं, "हमने राज्यपाल से मांग की है कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। राज्यपाल ने भी हमें आश्वासन दिया है कि प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। फिलहाल हमने अपने समर्थन में 43 विधायकों के साथ रिपोर्ट सौंप दी है। हमें उम्मीद है कि संख्या 46-47 तक पहुंच जाएगी इसलिए कोई समस्या नहीं है। हमारा 'गठबंधन' बहुत मजबूत है।
अंतरिम बजट पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा
अंतरिम बजट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "इस बजट में गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं। पिछले 10 साल में सरकार ने जितने वादे किए थे उसकी जानकारी इन्होंने नहीं दी। मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने जो वादे किए थे वो कहां तक पहुंचा? इन्होंने किसानों, गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग, शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया।
मोदी सरकार के दो भाई हैं- ED और CBI
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "यह तो PM मोदी और अमित शाह के उत्पीड़न और प्रतिशोध की राजनीति है। मैंने और मेरी पार्टी ने पहले भी कहा है कि मोदी सरकार के दो भाई हैं- ED और CBI और इनका दुरुपयोग भारी तरीके से हो रहा है। वे जानबुझ कर ऐसा कर रहे हैं ताकि वे अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशानी में डालकर एक ऐसा माहौल तैयार करें कि सब लोग ED, CBI में फंसे हुए हैं, यह षड्यंत्र है।"
हेमंत सोरेन ने शेयर किया वीडियो
ईडी की कार्रवाई पर झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा, "ऐसे विषय पर मुझे गिरफ़्तार करने का फैसला सुनाया गया जो चीजें मुझसे जुड़ी ही नहीं। जाली कागज बनाकर, फर्जी शिकायत के आधार पर मुझे गिरफ़्तार किया गया। आज नहीं तो कल सत्य की विजय होगी। हाल ही में एक राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बिहार हुआ है, अब ये दूसरा शिकार झारखंड को बनाना चाहते हैं।"
More From
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications