Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LIVE: दिल्ली: मुंडका फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 35 गाड़ियां मौके पर

Breaking News Live Updates: जम्मू-कश्मीर और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह आज एक बड़ी बैठक करने वाले हैं। तो वहीं दिल्ली में गहराए जल संकट पर BJP सांसद अपने संसदीय इलाकों में AAP के खिलाफ आज प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगर देश के मौसम की बात करें तो पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है, कई राज्यों में पारा 45 पार ही चल रहा है तो वहीं दक्षिण भारत में जमकर बारिश हो रही है क्योंकि यहां पर मानसून सक्रिय है।

Breakling LIVE

हालांकि साउथ वेस्ट मानसून अपनी सही रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इसी वजह से उम्मीद की जा रही है कि ये जल्द ही उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jun 16, 2024, 1:17 PM IST

दिल्ली के मुंडका की फैक्ट्री में भीषण आग लगी

दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए शहर के अग्निशमन विभाग ने 35 दमकल गाड़ियां भेजीं।
Jun 16, 2024, 11:29 AM IST

'स्पीकर का पद सदन का सबसे मर्यादित पद होता है'

स्पीकर का पद सदन का सबसे मर्यादित पद होता है, उस पद के लिए पहला हक सत्तारुढ़ पार्टी का होता है। जो INDI गठबंधन की मांग और उनके बयान आपत्तिजनक हैं-JDU प्रवक्ता के.सी. त्यागी
Jun 16, 2024, 10:29 AM IST

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत का बड़ा आरोप

दिल्ली सरकार केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है, वह पानी की बर्बादी को नहीं रोक पा रही है, दिल्ली सरकार अगर झूठे आरोप लगाने की बजाय अपने दिल्ली जल बोर्ड के प्रबंधन पर ध्यान दे तो दिल्ली के लोगों की दिक्कत खत्म हो जाएगी- भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत
Jun 16, 2024, 10:27 AM IST

'धर्मेंद्र प्रधान इस मामले में बड़ी गंभीरता से काम करेंगे'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विद्यार्थियों, अभिभावकों सबसे बात की है, वार्ता सौहार्दपूर्ण रही है... छात्रों के अनुरूप ही निर्णय लिया गया है, मुझे उम्मीद है कि धर्मेंद्र प्रधान नीट मामले में बड़ी गंभीरता से काम करेंगे।
Jun 16, 2024, 8:38 AM IST

Father's Day 2024 Aaj Hai: आज है फादर्स डे, जानिए इतिहास और इसके बारे में सबकुछ

Father's Day 2024 Aaj Hai: 'मां अगर अस्तित्व है तो पिता जीवन का आधार', इसी बात का अर्थ समझाने के लिए भारत में जून महीने के तीसरे रविवार को 'फादर्स डे' मनाया जाता है।
Jun 16, 2024, 8:37 AM IST

आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?

Pakistan vs Ireland Pitch, Weather: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
Jun 16, 2024, 8:36 AM IST

अगर चाहते हैं चैन और पैसा तो जरूर करें आज इस चालीसा का पाठ

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा आज, अगर चाहतें हैं चैन और पैसा तो जरूर करें आज इस चालीसा का पाठ
Jun 16, 2024, 8:35 AM IST

Gold Rate: निवेश से पहले जान लें क्या है सोने-चांदी का भाव

Gold Rate Today 16th June: निवेश से पहले जान लीजिए क्या है सोने-चांदी का भाव, देखें बड़े शहरों के रेट की लिस्ट
Jun 16, 2024, 8:34 AM IST

गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बैठक

गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज करेंगे बैठक। इस मीटिंग में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+