LIVE: 3 नए आपराधिक कानून 1 जुलाई से लागू होंगे, मेमोरेंडम जारी
Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर जी-7 के आउटरीच सत्र में भाग लेने के लिए वहां गए हैं।
अगर मौसम की बात करें तो पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है और दक्षिण भारत में जमकर बारिश हो सकती है इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
इटली: जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले सप्ताह आप में से कई लोग यूरोपीय संसद के चुनावों में व्यस्त थे। कुछ मित्र आने वाले समय में चुनावों के उत्साह से गुजरेंगे। भारत में भी कुछ महीने पहले चुनाव का समय था...तकनीक के सर्वव्यापी उपयोग से पूरी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी है...यह मेरा सौभाग्य है कि भारत की जनता ने मुझे लगातार तीसरी बार उनकी सेवा करने का अवसर दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के रूप में भारत की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, वह लोकतंत्र की जीत है। यह पूरे लोकतांत्रिक विश्व की जीत है।
आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि, "देश का माहौल इस समय में बहुत स्पष्ट है। जिन्होंने राम का विरोध किया, वो सब सत्ता से बाहर हैं, जिन्होंने राम की भक्ति का संकल्प लिया आज वो सत्ता में हैं और तीसरी बार की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन गई है। देश उनके नेतृत्व में प्रगति करेगा - लोगों में यह विश्वास है। हमें उम्मीद है कि यह विश्वास पनपेगा।
3 नए आपराधिक कानून 1 जुलाई से लागू होंगे
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई, 2024 को लागू होंगे। डीओपीटी ने सभी मंत्रालयों और विभागों से इन नए कानूनों की सामग्री को अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल करने का आग्रह किया है।
उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा के अंतर्गत वनाग्नि नियंत्रण के दौरान 4 कार्मिकों के हताहत होने एवं 4 कार्मिकों के गम्भीर रूप से घायल होने सम्बन्धी प्रकरण में प्रथम दृष्ट्या लापरवाही के दृष्टिगत उत्तरी कुमाऊँ वृत्त के वन संरक्षक कोको रोसे और प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है: उत्तराखण्ड वन अनुभाग
हिमाचल प्रदेश:
शिमला SP संजीव गांधी ने बताया, "मैदानी क्षेत्रों में बहुत ज्यादा गर्मी के कारण लोग पहाड़ों की ओर आ रहे हैं। पिछले 15 दिनों में हमने आंकलन किया है कि लगभग 5 लाख से ज्यादा वाहनों का विभिन्न प्रवेश स्थल से शिमला में आगमन हो चुका है... हमने व्यापक व्यवस्था की है। सुरक्षा के सभी मानदंडों के अनुसार हमने सुरक्षा व्यवस्था की है... शिमला में जो भी आयोजन होते हैं वह पूरी प्लानिंग के साथ होते हैं, लगभग 250-300 पुलिसकर्मी इसमें तैनात किए जाएंगे... हमें और ज्यादा पर्यटकों के आने की अपेक्षा है, हमारा पूरा प्रयास है कि ट्रैफिक व्यवस्था अच्छी हो।
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन ने कहा
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है। हमारे विदेश मंत्री ने कुवैत के विदेश मंत्री से बात की, हमने वहां के विदेश मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की, उन्होंने हमारे साथ बहुत सहयोग किया। अस्पताल में भर्ती अधिकांश लोगों को 1-2 दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी, एक व्यक्ति गंभीर है और आईसीयू में भर्ती है। कुछ लोगों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर है, और उनका इलाज किया जा रहा है। हम लगातार घायलों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
इंद्रेश कुमार के बयान पर मांझी का जवाब
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के 'जो लोग अहंकारी हो गए थे, उन्हें भगवान राम ने 241 पर रोक दिया था' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "उन्हें इससे खुश होने दीजिए... भगवान राम ने हमें काम करने का आदेश दिया है और हम काम कर रहे हैं। जो लोग ऐसा कह रहे हैं उन्हें अपने बारे में सोचना चाहिए।"
किरेन रिजिजू ने कहा
18वीं लोकसभा सत्र पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम 18वीं लोकसभा को सकारात्मक तरीके से शुरू करना चाहते हैं। 24 जून को 18वीं लोकसभा का विशेष सत्र है, उस पर निर्णय लिया गया है और राष्ट्रपति मुर्मू को शुरू करने के लिए बुलाया गया है। अब महत्वपूर्ण बात यह है कि पहले सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी और लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और फिर संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है कि चुनाव के बाद हम पहली बार एक साथ आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications