Breaking Live: बांग्लादेश हिंसा से लेकर ओलंपिक तक, जानें 7 अगस्त की बड़ी खबरें
Breaking News LIVE UPDATES: बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने के बाद वहां दंगाई आवामी लीग पार्टी के लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसी के साथ अल्पसंख्यक भी हिंसा के शिकार है।
इधर, बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 199 यात्रियों और 6 नवजातों को लेकर पहुंचा एयर इंडिया का विमान दिल्ली पहुंचा है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ED की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी की सीट बंटवारे पर चर्चा भी संभालना है।

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर 18% GST का कांग्रेस ने किया विरोध
स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर 18% जीएसटी के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "सभी विपक्षी दलों और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मांग है कि वित्त विधेयक में इंडेक्सेशन का क्लॉज हटाया जाए क्योंकि यह बिल्कुल मध्यम वर्ग के खिलाफ था। हमारे द्वारा डाले गए दबाव के बाद इंडेक्सेशन को वापस ले लिया गया है और अब मध्यम वर्ग को राहत मिली है... हमारी एक और मांग थी कि जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर 18% GST हटाया जाए... सरकार ने विपक्ष द्वारा पेश किए गए संशोधन पर वोटिंग की अनुमति नहीं दी..."
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या हुआ है लेकिन जो भी हुआ, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कहीं न कहीं दाल में कुछ काला लग रहा है... जो सभी राउंड क्लियर कर फाइनल तक जा सकती है, जो इतनी पुरानी खिलाड़ी हैं।
हमें बहुत बड़ा झटका लगा है: राजीव शुक्ला
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "इससे हम सभी दुखी हैं, हमें बहुत बड़ा झटका लगा है क्योंकि हमें पूरा विश्वास था कि वह गोल्ड मेडल जीतती। मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को भारत सरकार के खेल मंत्रालय से बात करनी चाहिए और इस पूरे मुद्दे पर लड़ाई लड़नी चाहिए....इसकी पूरी जांच होनी चाहिए.. मैं पीएम से अपील करता हूं कि वह इस मुद्दे को प्रमुखता से ले और उसे न्याय दिलाए..."
आज एक करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने का किया काम: भजन लाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, "हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम की मुहिम की शुरूआत की है। हमने पूरे प्रदेश में सात करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। आज हरियाली तीज के अवसर पर सभी ज़िलों में वन महोत्सव के बड़े-बड़े कार्यक्रम हुए हैं। आज एक करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने का काम किया गया है..."
त्रासदी में देखी लोगों का दर्द और तकलीफ: राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने कुछ दिन पहले अपनी बहन के साथ वायनाड का दौरा किया और इस त्रासदी में लोगों का दर्द और तकलीफ़ देखी। 200 से ज़्यादा लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। मैं केंद्र और राज्य सरकार, NDRF, SDRF, सेना, नौसेना, तटरक्षक बल, अग्निशमन विभाग और अन्य के काम की सराहना करना चाहूंगा और पड़ोसी राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना से मिली सहायता की भी सराहना करना चाहूंगा। यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है। मैं केंद्र सरकार से वायनाड के लिए एक व्यापक पुनर्वास पैकेज देने का आग्रह करूँगा जिसमें आपदा-रोधी बुनियादी ढांचा बनाना और समुदायों की मदद करना शामिल है। मैं सरकार से वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का भी आग्रह करना चाहूंगा..."
नियमों के हिसाब से लिया जाएगा फैसला: महावीर फोगाट
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग में अयोग्य घोषित किए जाने पर उनके चाचा महावीर फोगाट ने कहा, "पूरे देश को पदक की उम्मीद थी। मेरे साथ पूरे देश को दुख है। मुझे पता चला है कि 150 ग्राम वजन ज्यादा था जिसके चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया। नियमों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा..."
विनेश की मेहनत का फल नहीं मिला: शशि थरूर
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, "विनेश फोगाट यहां तक पहुंची। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को हराया। पूरे देश में खुशी की लहर थी। ये खबर दुखद है। विनेश ने जो मेहनत की थी उसका फल उसे नहीं मिला।"
दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं बर्खास्त आईएएस पूजा खेडकर
बर्खास्त आईएएस पूजा खेडकर ने यूपीएससी द्वारा उनकी उम्मीदवारी रद्द करने को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है। खेडकर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने प्रेस विज्ञप्ति का हवाला दिया है।
More From
-
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Bihar News: प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव और झील-झरनों की ओर बढ़ रहा पर्यटकों का रुझान, बिहार बन रहा इको टूरिज्म हब -
Gujarat News: मोदी सरकार के ‘जो कहना, वो करना’ मंत्र का उदाहरण: हर्ष संघवी -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications