Breaking: गुजरात के वलसाड में बड़ा हादसा, कार ने ट्रक को रौंदा, में 7 की मौत
Breaking: गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तालुका स्थित कुंभघाट इलाके में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार लॉरी और इको कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई। यह इलाका पहले से ही हादसों के लिए बदनाम माना जाता है। इस भयानक दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

एक ही परिवार के थे सभी लोग
मिली जानकारी के अनुसार, जिन पांच लोगों की मौत हुई है वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। वे कपराडा के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे। पूरा परिवार इको कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। जैसे ही उनकी कार कुंभघाट के पास एक मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रही लॉरी से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें बैठे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया।
ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, दो की हालत नाजुक
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। दो लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
गांव में पसरा मातम, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर जैसे ही अंबा जंगल गांव पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग गहरे सदमे में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications