ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का नया वर्जन, 800 किलोमीटर दूरी के टारगेट को करेगा तबाह
भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos Supersonic Cruise Missile) का नया एयर-लॉन्च वर्जन जारी किया है। ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता अपग्रेड करते हुए 800 किलोमीटर तक कर दी गई है।
नई दिल्ली, 13 मार्च। सामरिक क्षेत्र भारत निरंतर प्रगति कर रहा है। अब दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए भारत के पास कई अत्याधुनिक हथियार है, जिनसे हवा से हवा और हवा से सतह दोनों क्षेत्रों में मुकाबला किया जा सकता है। हाल ही में भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos Supersonic Cruise Missile) का नया एयर-लॉन्च वर्जन जारी किया है। ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता अपग्रेड करते हुए 800 किलोमीटर तक कर दी गई है।
Recommended Video

अत्याधुनिक हथियारों से लैस भारतीय वायु सेना की क्षमता अब पहले से कई गुना बढ़ गई है। पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक इस बात का उदाहरण है। दुश्मन के क्षेत्र में घुसकर मारने वाली भारतीय वायुसेना के बेड़े में अब ब्रह्मोस मिसाइल के अपग्रेड वर्जन शामिल हो चुका है। इसके सेना का ताकत काफी बढ़ गई है।
800 किलोमीटर के अधिक दूरी के टारगेट भेदन में सक्षम
अब अपग्रेटेड ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos Supersonic Cruise Missile) का नया वर्जन लंबी दूरी की यात्रा कर सकती है और 800 किलोमीटर या उससे अधिक के लक्ष्य को मारने सक्षम है। हाल ही में भारत की सामरिक मिसाइल की सीमा में वृद्धि की गई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ब्रह्मोस के साफ्टवेयर को अपडेट करके मिसाइल की मारक क्षमता पहले से करीब 500 किलोमाटर बढ़ा दी गई है।
पहले 300 किलोमीटर के टारगेट के कर सकती थी हिट
पहले लड़ाकू विमान से छोड़े जाने के बाद ब्रह्मोस में 300 किलोमीटर दूर तक के टारगेट हिट कर सकती थी। यह मिसाइल तब चर्चा में आई जब यह तकनीकी खराब के कारण मिसफायर हो गई। मिसफायर होने के बाद यह पाकिस्तानी क्षेत्र में जा गिरी थी।
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार अब ब्रह्मोस मिसाइल की सीमा पहले से काफी अधिक बढ़ा दी गई है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल अब 800 किलोमीटर और उससे ज्यादा के लक्ष्य को टारगेट करने में सक्षम है।












Click it and Unblock the Notifications