BrahMos Missile के एक्सटेंडेड रेंज वर्जन का सफल परीक्षण, 400KM दूर का लक्ष्य भेदने में सक्षम

भारतीय सेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का एंटी-शिप एडिशन टेस्ट किया। लड़ाकू विमान Su-30 से प्रक्षेपित मिसाइल विस्तारित रेंज वाली है।

BrahMos Missile Air Version Test

BrahMos Missile Test: भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस एयर-लॉन्च मिसाइल के एक्सटेंडेड रेंज एडिशन का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। ये मिसाइस टेस्ट एंटी-शिप संस्करण का परीक्षण था। जिसमें मिसाइल ने जहाज के लक्ष्य को भेदने सफलता हासिल की। ब्रह्मेस का नया वर्जन वायुसेना के बेड़े में शामिल होने से भारतीय रक्षा शक्ति में इजाफा होगा।

ब्रह्मोस एयर-लॉन्च मिसाइल के एक्सटेंडेड रेंज एडिशन का टेस्ट भारतीय वायु सेना ने बुधवार को किया। टेस्ट बाद सेना के रक्षा अधिकारी की ओर जारी बयान में कहा गया कि ब्रह्मोस की विस्तारित रेंज संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण लिया गया है। इसकी मारक क्षमता लगभग 400 किमी है। इसे Su-30 लड़ाकू विमान से प्रक्षेपित किया गया। मिसाइल के लक्ष्य पर एक शिप को रखा गया था। यह मिसाइल के एयर-लॉन्च संस्करण के एंटी-शिप संस्करण का परीक्षण था, जो सफल रहा।

भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। मेक इन इंडिया के तहत भारत ने भारत ने आज नए मुकाम हासिल किए हैं। वायुसेना के अधिकारी के बयान के अनुसार, ये मिसाइल टेस्ट अपने मानकों को पूरा करने में सफल रहा। मिसाइल के द्वारा 400 किमी की रेंज में किसी भी लक्ष्य को मार गिराया जा सकता है।

Recommended Video

      Rahul Gandhi 52 साल में शादी को तैयार, लड़की में चाहिए ये गुण | Bharat Jodo Yatra | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+