अग्निवीरों को नौकरी में ब्रह्मोस एयरोस्पेस देगा 15 फीसदी आरक्षण, जानें क्या है फैसले के पीछे वजह

Agnipath Scheme: अग्निवीरों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं। भारत-रूस जॉइंट वेंचर ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने अग्निवीरों को आरक्षण देने के लिए अपनी नई नीति की घोषणा की है। इस नई नीति के मुताबिक, अब अग्निवीरों को नौकरी में कंपनी 15 फीसदी आरक्षण देगी।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ब्रह्मोस एयरोस्पेस अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए नए अग्निवीरों के लिए विशेष रूप से नौकरी में आरक्षण देगी। ये आरक्षण उन पूर्व अग्निवीरों को दिया जाएगा, जिन्होंने सेना में चार साल तक नौकरी की होगी। नीति पहल के तहत ब्रह्मोस भारत भर में अपने कार्य केंद्रों पर कम से कम 15% तकनीकी रिक्त पदों पर भर्ती करेगी।

Agniveers

तो वहीं, सामान्य प्रशासन रिक्तियों और 50% सुरक्षा और प्रशासनिक रिक्तियों को अग्निवीरों के लिए आरक्षित पदों पर भर्ती करेगा। यही नहीं, नीति में तकनीकी भूमिकाओं के लिए उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर तीसरे पक्ष के अनुबंध स्टाफिंग के माध्यम से कम से कम 15% संविदात्मक रिक्तियों के लिए अग्निवीरों को काम पर रखने का प्रावधान भी है।

अग्निवीरों को ब्रह्मोस क्यों कर रहा शामिल?
ब्रह्मोस एयरोस्पेश अग्निवीरों को शामिल क्यों कर रहा है, इस बात की जानकारी खुद ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ और एमडी अतुल दिनकर राणे दी है। दरअसल, उन्होंने एक निजी चैनल फर्स्टपोस्ट से बातचीत करते हुए कहा, 'अग्निवीरों को प्रशिक्षित किया जाएगा और वे अनुशासित होंगे, और हमें अतिरिक्त प्रशिक्षण पर संसाधन खर्च नहीं करना पड़ेगा।'

उन्होंने आगे बताया कि 250 से अधिक भारतीय रक्षा उद्योग टीम ब्रह्मोस का हिस्सा हैं। उन्होंने ब्रह्मोस की ओर से की गई पहल के बाद अन्य भारतीय रक्षा उद्योगों और कॉर्पोरेट घरानों में विश्वास जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+