EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग कैंसिंल की, कम नहीं हो रहा है भारत का गुस्सा
Boycott Maldives: बायकॉट मालदीव के बीच भारत की बड़ी वल कंपनी ईजमाइट्रिप (EaseMyTrip) ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद मालदीव पर भारतीयों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।
EaseMyTrip के को फाउंडर और CEO निशांत पिट्टी ने सभी फ्लाइट्स बुकिंग कैंसिंल करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। निशांत पिट्टी ने कहा है कि देश की एकजुटता में शामिल होते हुए EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल करने का फैसला लिया है।

EaseMyTrip ने इसके साथ ही हैशटैग #ChaloLakshadweep भी चलाया है। इस कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली में है और इसकी स्थापना 2008 में निशांत पिट्टी, रिकांत पिट्टी और प्रशांत पिट्टी ने की थी।
4 जनवरी को अपने पोस्ट में प्रशांत पिट्टी ने लिखा था, "लक्षद्वीप का पानी और समुद्र तट मालदीव और सेशेल्स जितने ही अच्छे हैं। हम EaseMyTrip पर इस पुरानी डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने के लिए खास ऑफर लेकर आएंगे, जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दौरा किया है!''
भारत और मालदीव विवाद के बीच हैशटैग #BoycottMaldives सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। इस हैशटैग के साथ कई भारतीय पर्यटकों ने अपनी प्लान छुट्टियां रद्द करना शुरू कर दिया है। कईयों ने कैंसिल टिकट की फोटो भी शेयर की है।
मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए तीन उप मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद को निलंबित कर दिया, जिसके बाद भारत ने इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया है।
तीनों उपमंत्रियों रियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की पोस्ट के लिए उनकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि यह केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने की एक कोशिश है।












Click it and Unblock the Notifications