बॉयकॉट से बचने के लिए चीनी ऐप TikTok का नया प्लान, लोगो में लगाया तिरंगा

नई दिल्ली: लद्दाख में सीमा विवाद के बीच भारतीय जनता ने सेना का साथ देने के लिए एक नई मुहिम शुरू कर दी है। जिसके तहत चीनी उत्पादों का बड़े पैमाने पर बहिष्कार किया जा रहा है। इस मुहिम से चीनी मोबाइल कंपनियों और ऐप को भी नुकसान पहुंचा है। बड़े पैमाने पर लोग TikTok समेत कई ऐप्लीकेशन को फोन से हटा रहे हैं। अब इससे बचने के लिए TikTok ने नया पैंतरा अपनाया है।

Recommended Video

    Boycott China: TikTok ने लोगो में लगाया तिरंगा, भड़के यूज़र्स ने लिखा- ‘RIP’ | वनइंडिया हिंदी
    बदला दिया लोगो

    बदला दिया लोगो

    बहिष्कार से बचने के लिए TikTok India ने फेसबुक और ट्विटर समेत तमाम सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपना लोगो बदल दिया है। जिसके तहत उसने म्यूजिक सिंबल के बगल में नीचे की तरफ तिरंगा झंडा लगा दिया है। ऐसे में अगर आप TikTok के बारे में नहीं जानते तो आपको लगेगा कि ये भारतीय कंपनी है। माना जा रहा है कि भारतीय यूजर्स की नाराजगी से बचने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया है। इन दिनों तेजी से TikTok की रेटिंग और डाउनलोडिंग घटी है। कई बड़ी हस्तियों ने भी TikTok छोड़ने का ऐलान कर रखा है।

    'RIP TikTok' से भरा कमेंट बॉक्स

    'RIP TikTok' से भरा कमेंट बॉक्स

    चाइनीज ऐप के नए पैंतरे को भारतीय यूजर तुरंत समझ गए। जैसे ही फेसबुक पर TikTok ने अपना प्रोफाइल फोटो बदलकर नए लोगो को लगाया, वैसे ही कमेंट की भरमार आ गई। लोगों ने 'RIP TikTok' लिखकर अपना विरोध दर्ज करवाया। लोगों ने कहा कि चीनी कंपनी का ये पैंतरा काम नहीं आएगा। जब तक चीन सीमा पर अपनी नापाक हरकतों को बंद नहीं करता, तब तक भारत में उसका विरोध जारी रहेगा। ट्विटर पर भी यूजर्स ने TikTok को जमकर खरी खोटी सुनाई।

    सभी चीनी ऐप का विरोध

    सभी चीनी ऐप का विरोध

    मई के पहले हफ्ते में लद्दाख और सिक्किम में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों के झड़प की खबर सामने आई थी। जिसके तुरंत बाद चीनी उत्पादों का बहिष्कार शुरू हुआ। TikTok इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। अप्रैल की तुलना में मई में उसकी डाउनलोडिंग में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि जून में ये गिरावट 38 फीसदी पहुंच गई। TikTok विरोध झेलने वाली अकेली कंपनी नहीं है। लोग Bigo Live, LIKE, HELLO,PUBG को भी तेजी से अनइंस्टाल कर रहे हैं। इस बीच रिमूव चाइनीज ऐप नाम से एक एप्लीकेशन भी लांच हुआ है, जो आपके फोन से चीनी कंपनी के ऐप को डिलीट कर देगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+