बिरयानी में चिकन के पीस को लेकर कपल में हुआ झगड़ा, बीच बाजार काट डाला गर्लफ्रेंड का गला

चेन्नई। तमिलनाडु में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में हत्या की वजह बेहद ही चौंकाने वाली है। चेन्नई के कोयंबेडु में महज एक चिकन पीस को एक कपल में झगड़ा हो गया, बहस यहां तक पहुंच गई कि, लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिरयानी में चिकन पीस ना होने को लेकर बहस शुरू हुई थी लेकिन बात बढ़ गई कि शख्स ने महिला का चाकू से गला रेत दिया। मृतक युवती की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। जिस इलाके में यह घटना हुई वह चेन्नई का काफी व्यस्त इलाका माना जाता है।

लड़की को नहीं मिला चिकन का पीस तो....

लड़की को नहीं मिला चिकन का पीस तो....

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृत महिला एक अज्ञात शख्स के साथ चेन्नई के कोयंबेडु होलसेल फ्लॉवर मार्केट में घूमने गई थी। दोनों ने सड़क किनारे एक वेंडर से चिकन बिरयानी खरीदी। मार्केट में घूमते हुए दोनों ने उसी समय की उसे खाने का मन बनाया। फिर वो पास ही एक जगह देखकर बैठ गए। बिरयानी खाते-खाते लड़की ने देखा कि उसमें एक भी चिकन पीस नहीं है तो वो लड़के से झगड़ा करने लगी।

बीच बाजार लड़की का गला रेत कर दी हत्या

बीच बाजार लड़की का गला रेत कर दी हत्या

कपल की बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि, लड़के ने गुस्से में आकर लड़की को पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद लड़के ने अपनी जेब से चाकू निकाला और लड़की की गर्दन पर कई बार वार कर दिए। बाजार में आसपास मौजूद लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक लड़का कत्‍ल कर वहां से फरार हो गया था।

पहले भी बिरयानी के कारण हो चुकी है हत्या

पहले भी बिरयानी के कारण हो चुकी है हत्या

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है कि दोनों लड़का-लड़की कौन थे और कहां से आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पहली बार नहीं है कि जब चिकन बिरयानी हिंसा का कारण बनी हो। जून 2018 में, बंगाल के 24 परगना में एक रेस्तरां मालिक की इसलिए हत्या कर दी गई थी क्योंकि उसने चिकन बिरयानी की एक प्लेट के लिए 190 रुपये की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+