Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कंगना और दिलजीत की लड़ाई के रिंग में कूदे बॉक्‍सर विजेंदर सिंह,बोले- गलत पंगा ले लिया बहन

कंगना और दिलजीत की लड़ाई के रिंग में कूदे बॉक्‍सर विजेंदर सिंह,बोले- गलत पंगा ले लिया बहन

नई दिल्‍ली। कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी वजह है उनके ट्वीटर अकांउट पर किए गए पोस्‍ट हैं जिन पर जमकर बवाल मचा है। कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर किए गए ट्वीट को लेकर गायक अभिनेता दिलजीत दो सांझ के बीच सोशल मीडिया पर जमकर जंग छिड़ी हुई है। वहीं अब कंगना और दोसांझ की लड़ाई के रिंग में बॉक्‍सर विजेंदर सिंह भी कूद पड़े हैं। विजेंदर सिंह ने कंगना के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा गलत पंगा ले लिया बहन। जानिए पूरा मामला।

कंगना और दिलजीत की लड़ाई के रिंग में कूदे बॉक्‍सर विजेंदर सिंह

कंगना और दिलजीत की लड़ाई के रिंग में कूदे बॉक्‍सर विजेंदर सिंह

बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था जिसके बाद कंगना को लीगल नोटिस भेजने के साथ सार्वजनिक तौर पर कंगना को माफी मांगने की मांग उठ रही है। वहीं अभिनेत्री की गायक दिलजीत दोसांझ से भी ट्विटर जमकर बहस हो गई। दिलजीत के समर्थन में कई पंजाबी अभिनेता और गायक उतर आए तो किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे है। इसके बाद आज बॉक्‍सर विजेंदर सिंह भी इस लड़ाई में दोसांझ के पक्ष में खड़े होते हुए कंगना को बताया है कि उन्‍होंने गलत पंगा ले लिया है।

कंगना के इस बयान पर पंजाबी सिंग एक्‍टर ने एक्‍ट्रेस को घेरा

कंगना के इस बयान पर पंजाबी सिंग एक्‍टर ने एक्‍ट्रेस को घेरा

बता दें कंगना रनौत ने बुधवार को एक ट्वीट किया और किसान आंदोलन में भाग लेने वाली एक बुजुर्ग महिला किसान को दिल्‍ली के शाहीन बाग में हिस्‍सा लेने वाली बिलकिस बानो बताया था साथ ही कहा कि ये तो 100 रुपये की तिहाड़ी पर उपलब्ध हैं। जबकि उक्‍त महिला किसान पंजाब की बुजुर्ग किसान महिंदर कौर है और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। हालांकि अपने ट्वीट के फेक होने का पता चलते ही कंगना ने इसे डिलीट भी कर दिया। कंगना के इस ट्वीट पर दिलजीत ने सोशल मीडिया पर काफी फटकार लगाई थी। जिसके बाद जमर दोनों में सोशल मीडिया पर बहस हुई। कंगना के खिलाफ और दिलजीत के समर्थन में ट्वीट किया है, उनमें मिका सिंह, अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल, गायक रंजीत बावा और गायक-अभिनेता एमी विर्क भी शामिल थे।

कंगना ने बब्‍बरशेरनी बन दिया था ये जवाब

कंगना ने बब्‍बरशेरनी बन दिया था ये जवाब

कंगना रनौत ने ट्टीट किया था ओ करन जौहर के पालतू , जो दादी शाहीन बाग में अपनीनागरिकता के लिए प्रोटेस्‍ट कर रही थी वो बिलकिसन बनो दादी जी किसानों के एमएसपी के लिए भी प्रोटेस्‍ट करती हुई दिखी। महेन्‍द्र कौर जी को तो मैं जानती थी नहीं, क्या ड्रामा चलाया है तुम लोगों ने। इसे तुम लोग तुरंत बंद करो। जिसके बाद दो सांझ ने कंगना के साथ जमकर फटकार लगाई। जिस पर कंगना ने ट्टीट किया सुनो गिद्दों मेरी ख़ामोशी को मेरी कमज़ोरी मत समझना, मैं सब देख रही हूँ किस किस तरह से तुम झूठ बोलकर मासूमों को भड़का रहे हो और उनको इस्तेमाल कर रहे हो, जब शाहीन बाग़ की तरह इन धरनों का रहस्य खुलेगा तो मैं एक शानदार स्पीच लिखूँगी और तुम लोगों का मुँह कला करूँगी। इस पोस्‍ट के अंत में अपने को कंगना रनौत ने स्‍वयं को बब्बरशेरनी लिखा।

विजेंदर के ट्वीट पर अब कंगना और खिलाड़ी के बीच शुरू हुई फाइट

विजेंदर के ट्वीट पर अब कंगना और खिलाड़ी के बीच शुरू हुई फाइट

विजेंदर सिंह ने कंगना के इस ट्वीट को री ट्वीट करते हुए लिखा था कि गलत पंगा ले लिया बहन। जिसके साथ उन्‍होंने मुट्ठी का साइन भी भेजा।, जिसके जवाब में कंगना ने लिखा था, "क्यूं तू भी शिवसेना बन गया है ..... भई (क्यों, क्या आप भी अपनी शिवसेना बनाना चाहते हैं)?"जिसका जवाब देते हुए विजेन्‍द्र ने कहा वो तो बना रखी है और काम भी अच्‍छा ही कर रही है। (शिवसेना पहले से ही अस्तित्‍व में है औरअच्‍छा काम कर रही है )बता दें कंगना महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना सरकार के साथ लगातार वाक युद्ध चल रहा है। फिल्म बिरादरी के सदस्यों जैसे स्वरा भास्कर, मीका सिंह, और ऋचा चड्ढा सहित अन्य लोगों द्वारा अभिनेता के खिलाफ उनके रुख में दिलजीत का समर्थन किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+