VIDEO : बार में प्रेमिका से हुई छेड़खानी, विरोध करने पर Bouncers ने बुरी तरह पीटा, DCW ने लिया संज्ञान
ट्विटर पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने गुरुग्राम पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। bouncers beat man outside pub dcw chief swati maliwal gurugram police
नई दिल्ली, 10 अगस्त : हरियाणा के गुरुग्राम में कुछ बाउंसर्स ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। घटना की वीडियो वायरल है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित पक्ष ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली महिला आयोग ने इस अमानवीय कृत्य का संज्ञान लिया है। DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने गुरुग्राम पुलिस को टैग कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

8-10 लोगों ने दनादन बरसाए मुक्के
ट्विटर पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 8-10 बाउंसर एक व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से पीट रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में महिला की आवाज सुनी जा सकती है। महिला युवक को छोड़ने की अपील कर रही है। हालांकि, बाउंसर महिला की आवाज सुने बिना दनादन मुक्के बरसाते जा रहे हैं।

DCW प्रमुख स्वाति का ट्वीट
वीडियो का संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाती मालीवाल ने हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस को टैग कर सवाल किया, "8-10 बाउन्सर मिलके एक अकेले शख़्स को जिस बेरहमी से पीट रहे हैं इन्हें इस तरह गुंडई करने का अधिकार किसने दिया ?" ANI की रिपोर्ट में प्राथमिकी के अनुसार, जिस युवक को पीटा गया उसकी दोस्त के साथ छेड़छाड़ के बाद, पहले बॉडीगार्ड्स और दोस्तों के समूह के बीच बहस हुई। इसके तुरंत बाद, कथित तौर पर क्लब के प्रबंधकों के निर्देश पर उस व्यक्ति को बाउंसर्स ने जमकर पीटा।

बाउंसर की टीम ने बेरहमी से पीटा
स्वाति ने गुरुग्राम पुलिस- @gurgaonpolice को टैग कर लिखा कि सार्वजनिक रूप से एक अकेले निहत्थे शख्स को बेरहमी से पीटने के सारे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस घटना के संबंध में ANI के मुताबिक प्रेमिका को छेड़ने का विरोध करने पर बाउंसर्स ने युवक को बुरी तरह पीटा। खबर में कहा गया, उद्योग विहार के पब बार में युवती से अश्लील छेड़छाड़ हुई। युवती अपने दोस्तों के साथ थी। युवती के दोस्तों ने विरोध किया। ताकत की सनक में बाउंसर्स ने युवती और उसके मैनेजर दोस्त को बेरहमी से पीटा।
यहां देखें वीडियो
युवती से छेड़छाड़
गुरुग्राम में पिटाई के संबंध में ANI की रिपोर्ट में पीड़िता के हवाले से लिखा गया, घटना उस समय हुई जब पब में खड़े बाउंसर्स युवती के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने लगे। युवती के दोस्तों ने छेड़छाड़ का विरोध किया। इस पर पब में मौजूद बाउंसर्स ने उनकी पिटाई कर दी।
यहां देखें वीडियो
पिटाई करने वालों पर मामला दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 7-8 अगस्त की दरम्यानी रात की है। पीड़िता और उसके दोस्तों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कि कई बाउंसर युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। बैकग्राउंड से कुछ लोग छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन इसे अनसुना कर दिया जाता है। खबर के मुताबिक पीड़िता ने बाउंसर्स और पब प्रबंधन के खिलाफ उद्योग विहार थाने में मामला दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications