मां के प्रेमी को बेटों ने किया बेरहमी से कत्ल, बीच सड़क किए सात वार

मां के साथ पड़ोसी का प्रेम संबंध दोनों बेटों को सहन नहीं हो रहा था, इस बात से खफा होकर दोनों ने अंसारी की हत्या कर दी।

ठाणे। मां का पड़ोसी संग प्रेम संबंध नहीं बर्दाश्त हुआ तो दोनों बेटों ने ही मिलकर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। ये घटना ठाणे के भिवंडी में घटी, जहां दोनों भाइयों को अपनी मां का किसी गैर आदमी के साथ प्रेम संबंध पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने अपनी मां के प्रेमी को ही रास्ते से हटाने की ठान ली और बीच सड़क पर तेज धार हथियार से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

बीच सड़क काट डाला मां का प्रेमी

बीच सड़क काट डाला मां का प्रेमी

पुलिस ने इस मामले में सरफराज शेख (25) और सैफ शेख (27) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना में अब्दुल हाफिज अंसारी की चॉपर से वार करके हत्या कर दी गई है। जिसकी भनक दोनों बेटों को लग गई थी। मां के साथ पड़ोसी का प्रेम संबंध दोनों बेटों को सहन नहीं हो रहा था, इस बात से खफा होकर दोनों ने अंसारी की हत्या कर दी।

आस-पड़ोस में चल रहा था प्रेम प्रसंग

आस-पड़ोस में चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटनावाले दिन अब्दुल अंसारी चाय पीकर घर वापस आ रहा था, दोनों आरोपियों ने उसको आधे रास्ते में ही पकड़ा और उसके साथ वाद विवाद किया। बाद में दोनों भाइयों ने मिलकर चॉपर से सात वार करके उसे गंभीर रूप से घायल करके वहां से फरार हो गए। वहां से गुजरने वाले नागरिकों ने ये मंजर देखा और तुरंत अंसारी को अस्पताल पहुंचा। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही अंसारी की मौत हो चुकी थी, हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने अंसारी को मृत घोषित किया।

एक बेटा गिरफ्तार, दूसरा फरार

एक बेटा गिरफ्तार, दूसरा फरार

अब्दुल अंसारी एक राशन की दुकान में हेल्पर के रूप में काम किया करता था। सरफराज और सैफ एक कारखाने में मजदूर का काम करते थे। अब्दुल की हत्या करने के बाद सरफराज और सैफ दोनों घटनास्थल से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने सैफ को गिरफ्तार किया और सरफराज अभी भी फरार है। पुलिस सरफराज की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+