बढ़ सकती है राम रहीम की मुश्किल, पीड़ित साध्वियों ने दायर की याचिका
Recommended Video
चंडीगढ़।डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें फिर बढ़ सकती है। दो साध्वियों के साथ यौन शोषण करने के मामले में राम रहीम बीते 1 महीने से जेल के सीखचों के पीछे हैं। अब उसकी सजा बढ़ाने के लिए याचिका दायर की गई है। बता दें कि बुधवार को दो साध्वियों ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है कि राम रहीम की सजा को उम्र कैद में बदल दिया जाए। बता दें कि हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साध्वी से बलात्कार के मामले में फैसला सुनाया गया था। जिसमें राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। फैसले के बाद हरियाणा-पंजाब के कई इलाके जलना शुरू हो गए थे। 28 लोगों की मौत हो गई थी। टीवी चैनलों के तीन वैन फूंक दिए गए।
इसके साथ ही पंजाब में भी कई रेलवे स्टेशनों को फूंकने के साथ ही एक पेट्रोल पंप को भी आग लगा दी गई थी। हिंसा की आग दिल्ली और यूपी में भी फैली थी। राम रहीम को सजा 25 अगस्त को सुनाई गई थी।