नए ब्रिटिश PM बोरिस का सैफ-अमृता की बेटी सारा अली खान से है स्पेशल रिश्ता...

मुंबई। बोरिस जॉनसन को यूके का नया प्रधानमंत्री चुना गया है,उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के अगले नेता के लिए हुए चुनाव में जेरेमी हंट को करीब 45,000 वोटों से हरा कर पीएम की कुर्सी हासिल की है, उनकी इस सफलता पर देश-विदेश से उन्हें बधाई मिल रही है,आपको जानकर हैरत होगी कि बोरिस जॉनसन का भारत से एक खास रिश्ता है, दरअसल भारत के मशहूर लेखक और पत्रकार खुशवंत सिंह से उनकी खास रिश्तेदारी है और इस वजह से बोरिस जॉनसन का एक स्पेशल रिलेशन अभिनेता सैफ अली खान, उनकी पत्नी अमृता सिंह और बेटी सारा खान से भी है।

पीएम बोरिस जॉनसन से स्पेशल रिश्ता

पीएम बोरिस जॉनसन से स्पेशल रिश्ता

दरअसल खुशवंत सिंह के छोटे भाई दलजीत सिंह की शादी एक सिख महिला दीप से हुई थी, इस शादी से उन्हें दो बेटियां है, दलजीत सिंह और दीप की ही बेटी मरीना, ब्र‌िटेन के नये प्रधानमंत्री की पत्नी थीं, दोनों करीब 25 सालों तक शादी के बंधन में बंधे होने के बाद पिछले साल ही अलग हुए हैं, इस वजह से इस रिश्ते के लिहाज से खुशवंत सिंह और उनके भाई बोरिस जॉनसन के ससुर लगते हैं, .यही नहीं दीप की सगी बहन की शादी खुशवंत सिंह के दूसरे भाई भगवंत सिंह से हुई थी।

खुशवंत सिंह की भांजी हैं अमृता ‌सिंह

खुशवंत सिंह की भांजी हैं अमृता ‌सिंह

अब चूंकि फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह, रिश्ते में खुशवंत सिंह की भांजी है और इस वजह से बोरिस का रिलेशन अमृता सिंह से भी जुड़ता है और चूकिं अमृता सिंह फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की एक्स वाइफ और उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान की मां हैं इसलिए यूके के पीएम का रिश्ता बॉलीवुड के इस नामचीन खानदान से भी हुआ और इसी वजह से कहा जा रहा है कि बोरिस जॉनसन का स्पेशल रिश्ता सारा अली खान से है।

केरल के एक मंदिर से भी जुड़ा है अनोखा रिश्ता

केरल के एक मंदिर से भी जुड़ा है अनोखा रिश्ता

ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इससे पहले कई बार भारत भ्रमण पर आ चुके हैं लेकिन साल 2003 में उनके साथ एक अजीब किस्सा घटा था, दरअसल एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद भारत आए हुए थे. इसी दौरान वे केरल के एक मंदिर में शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे।

 हाथी ने किया था बोरिस को परेशान

हाथी ने किया था बोरिस को परेशान

इसी दौरान एक हाथी उनके ऊपर भड़क गया और उन्हें दौड़ा लिया था, हाथी भी शादी की रस्मों के लिए बुलाया गया था, हाथी का नाम गोपालन था, उस वक्त देश से लेकर विदेश तक ये बात सुर्खियां बनी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+