पंजाब- अमृतसर में BSF के जवानों ने किया होलिका दहन

नई दिल्ली: आज पूरे देश में होलिका दहन मनाया जा रहा है। देश भर में लोग होलिका दहन कर रहे हैं। पंजाब के अमृतसर में भी सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के जवानों ने होलिका दहन किया। अमृतसर में जवानों को स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिला। होलिका दहन के दौरान खुशनुमा माहौल था।

Border Security Force celebrate Holika Dahan in Amritsar

जवानो ने अपने घर से दूर होलिका दहन के बाद एक दूसरे के साथ रंगो की होली भी खेली। बीएसएफ द्वारा होलिका दहन के बाद स्थानीय लोगों को प्रसाद का भी वितरण किया गया। स्थानीय लोगों ने भी जमकर जवानों के साथ होली खेली।

होली के मौके पर कई अन्य जगहों पर भी सेना के पूरे उत्साह के साथ होली मनाने की खबरें हैं। गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद सीमा पर तनाव का माहौल है। देश भर के सुरक्षा बल आतंकी गतिवधियों को लेकर सतर्क हैं। वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद कई बार सीजफायर तोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+