बीजेपी की जीत पर सटोरियों ने लगाया 30,000 करोड़ का सट्टा

delhi assembly election
नयी दिल्ली। 5 राज्यों में मतदान खत्म होते ही एक्जिट पोल का दौर शुरु हो गया है। अबतक के एक्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त की स्थिति में दिखाया गया है। पांच में से चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। मध्‍य प्रदेश, दिल्‍ली, छत्‍तीसगढ़, राजस्‍थान में बीजेपी की सरकार बननी तय दिख रही है तो हीं मिजोरम की सीट बचाने में कांग्रेस कामयाब हुई है। पांच राज्‍यों के चुनाव को लेकर राजनीतिक विश्‍लेषक ही नहीं बल्कि ज्‍योतिषी और सटोरिए भी भविष्‍यवाणी कर रहे हैं।

एक्जिट पोलों के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को 34 से 40 सीटें हासिल करते हुए दिखाया ग या है तो वहीं राजस्थान में बीजेपी कमबैक कर ही है। बीजेपी को 130 सीटें व हीं छत्तीसगढ़ में 44 और मध्य प्रदेश में 92 सीटे मिलती दिख रही है। इस चुनावों पर सिर्फ राजनीतिक विश्‍लेषक और ज्‍योतिषाचार्य ही भविष्‍यवाणी नहीं कर रहे हैं बल्कि सट्टेबाज भी सीटों का अनुमान लगा रहे हैं।

हलांकि चुनाव पांच राज्यों में थे लेकिन सट्टे का बाजार सिर्फ दिल्‍ली, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ पर दांव खेल रहा था। इसमें मिजोरम को शामिल नहीं किया गया था। इन चार राज्‍यों के चुनाव नतीजों पर करीब 30,000 करोड़ का सट्टा लगा है। इन चार राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर मुंबई, अहमदाबाद से लेकर दुबई तक सट्टेबाजी का बाजार गर्म है।

सट्टेबाजों के मुताबिक दिल्‍ली में भाजपा को 37, कांग्रेस को 24 और आप को 6 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश में भाजपा को 135 और कांग्रेस को 78 सीटें, राजस्थान में भाजपा को 120 और कांग्रेस को 57 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से भाजपा को 47 और कांग्रेस को 42 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। इस सच्चेबाजी के बाजार में राजनीतिक दलों के किस्मत पर 30000 करोड़ का दाव लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+