हम अडानी के हैं कौन: PM मोदी से पूछे गए 100 सवालों की बुक लॉन्च, जयराम रमेश बोले- करते रहेंगे JPC जांच की मांग
Book Launch 100 Questions Adani Group to PM Modi: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अडानी मामले में पीएम मोदी से पूछे गए 100 सवालों की एक बुक लॉन्च की है। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में भी जेपीसी जांच की मांग करते रहेंगे।

Book Launch 100 Questions Adani Group to PM Modi: हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी का मामला काफी गरमाया रहा। कांग्रेस इसको लेकर मोदी सरकार पर लगातार निशाना साधती रही। साथ ही अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग उठाती रही हैं। कांग्रेस ने इस मामले में मोदी सरकर से कई सवाल पूछे थे।
कांग्रेस ने इसको लेकर 'हम अडानी के हैं कौन' की लंबी सीरीज चलाई थी। इस सीरीज में केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे थे। इनमें से कुल 100 सवालों की एक किताब लॉन्च की गई है। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि आज हम उन 100 सवालों से जुड़ी एक किताब लॉन्च कर रहे हैं, जो हमने अडानी मुद्दे पर फरवरी से अब तक पीएम मोदी से पूछे हैं।
कांग्रेस महासचिव ने बताया कि पहले भी हमने संसद में अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग की थी, अब जब नई संसद में मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा, वहां भी हम यही मांग करेंगे। मोदी सरकार जब तक जेपीसी मांग की मंजूरी नहीं दे देती, तब तक हम ये मांग करते रहेंगे।
बता दें कि हिंडरबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप की संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज हुई थी। वहीं, अब गौतम अडानी की कुल संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों से लगातार उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। उनकी कुल नेटवर्थ की बात करें तो इसमे 9.73 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। जिस तरह से हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आई थी उसके बाद अडानी ग्रुप के शेयर्स में काफी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन उसके बाद से अडानी ग्रुप लगातार अपने कर्ज को कम कर रहा है।
Recommended Video

यह भी पढ़ें- 'Sengol ब्रिटिश सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक का कोई लिखित प्रमाण नहीं', जयराम रमेश बोले- मोदी सरकार फैला रही झूठ
वहीं, पटना में आयोजित होने वाली विपक्षी बैठक को लेकर भी जयराम रमेश ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम 12 जून को पटना में होने वाली बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक में कौन शामिल होगा, इस पर चर्चा की जानी बाकी है। कांग्रेस अध्यक्ष से चर्चा करने के बाद पता चलेगा कि कौन बैठक में शामिल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications