Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

West Bengal: पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा की साजिश, TMC नेता के घर के पीछे मिला बम से भरा बैग, ISF पर आरोप

पश्चिम बंगाल में एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है। टीएमसी नेता के घर से पीछे एक बैग मिला जिसमें कई बम और पिस्तौल रखी गई थी।

TMC leader Arabul Islam

West Bengal: पश्चिम बंगाल में फिर से हिंसा की कोशिश सामने आई। राज्य के दक्षिण 24 परगना (South 24 Parganas) जिले में एक बैग मिला है। जिसमे 14 बम रखे गए थे। इसके अलावा उसमें पिस्तौल भी मिली है। बमों से भरा बैग मिलने के बाद मामले में सतर्कता एजेंसियां और पश्चिम बंगाल पुलिस सक्रिय हो गई है।

बम से भरा बैग टीएमसी नेता अरबुल इस्लाम के घर के पीछे मिला। जिसको लेकर उन्होंने एक बड़ी साजिश की आशंका व्यक्त की है। एक बयान में उन्होंने कहा, "मेरे घर के पीछे से 14 बम मिले। मैं पुलिस से अपील करता हूं कि अलग-अलग जगहों पर बम रखने वाले आईएसएफ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई अप्रिय घटना न हो। आईएसएफ को भांगर में एक भी सीट नहीं मिलेगी।"

ISF पर आरोप
दक्षिण 24 परगना जिले भांगर में अपने घर के पीछे से पिस्तौल और बम बरामद होने पर टीएमसी नेता अरबुल इस्लाम ने कहा कि इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) पश्चिम बंगाल में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहा है। आईएसएफ अपनी योजना के अनुसार विभिन्न स्थानों पर बम लगा रहा है। पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। आईएसएफ टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कोशिश कर रहा है।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim पहुंचे Ashram, अनुयायियों के लिए वीडियो जारी कर दिया संदेश | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+