बॉम्बे हाईकोर्ट में पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर 29 मार्च को सुनवाई

बॉम्बे हाईकोर्ट में'पीएम नरेंद्र मोदी' पर 29 मार्च को सुनवाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट में इसकी रिलीज टालने को लेकर अर्जी दी गई है, जिसपर 29 मार्च को सुनवाई होगी।इस फिल्म की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस फिल्म के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सतीश गायकवाड़ ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और फिल्म की रिलीज टालने की मांग की है। इस मामले पर 29 मार्च को बॉम्बे हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। चुनाव के दौरान फिल्म रिलीज को आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया है।

 Bombay High Court to hear plea against the release of the film PM Narendra Modi on 29 March 2019.
'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म की रिलीज डेट पर 29 को सुनवाई होगी। कांग्रेस ने इस फिल्म की रिलीज पर आपत्ति जताई है और इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद इलेक्शन कमिशन ने फिल्म मेकर्स को 30 मार्च तक जवाब देने को कहा है।

आपको बता दें कि ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इसकी रिलीज डेट 12 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन मेकर्स ने पब्लिक डिमांड की वजह से फिल्म पहले रिलीज करने की बात कही। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के किरदार में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+