दिल्ली से काठमांडू पहुंची विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी, हैदराबाद से जोधपुर आ रहे विमान का भी यही हाल
Bomb threats on flights: देश के बीते कुछ दिनों से लगातार फ्लाइट में बम धमकी से सनसनी फैली हुई है। एयरलाइंस के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस को आज शाम (22 अक्टूबर) 13 और फर्जी बम धमकियां मिलीं। सोमवार रात को एयरलाइन को ऐसी 10 धमकियां मिलीं है।
इस कड़ी में नई दिल्ली से नेपाल के काठमांडू पहुंचे विस्तारा विमान में बम की चेतावनी जारी की गई। मुख्य जिला अधिकारी जय नारायण आचार्य ने पुष्टि करते हुए कहा कि नेपाल सेना की बम निरोधक टीम को पूरी जांच के लिए हवाई अड्डे पर भेजा गया।

CAAN ने जारी किया बयान
वहीं तलाशी के बाद नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) के उप प्रवक्ता ज्ञानेंद्र भुल ने कहा कि
पूरे विमान की तलाशी नेपाल सेना की बम निरोधक टीम और खोजी कुत्तों की मदद से शाम 7:30 बजे (NST) तक की गई। तलाशी के दौरान विस्फोटकों का कोई निशान नहीं मिला। यह एक झूठी कॉल है। विमान एक या दो घंटे के भीतर नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा है।
हैदराबाद से जोधपुर आ रहे विमान को धमकी
इंडिगो फ्लाइट के ऑफिस में मेल के जरिए फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद फ्लाइट जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची तो उसकी सेफ्ली लैंड करने के साथ आइसोलेशन वे पर रखा गया। सभी यात्रियों की तलाशी के साथ पूरी फ्लाइट को तलाशा गया। उसके बाद ही फ्लाइट को रवाना किया।
डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया, "शाम करीब 5.45 बजे हमें एयरपोर्ट से हैदराबाद से जोधपुर जा रहे विमान में बम होने की सूचना मिली। सभी एजेंसियां सक्रिय हो गईं और टीमें मौके पर पहुंच गईं। यात्रियों को उतार दिया गया और विमान की उचित जांच की गई। बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान को खाली करने के बाद विमान अपने गंतव्य की ओर उड़ान भरी।"












Click it and Unblock the Notifications