बॉम्बे हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस को कोर्ट परिसर में मिली धमकी, मौके पर पहुंचा बम स्कॉयड
नई दिल्ली। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या केस पर आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। फैसला दोपहर 3 बजे आएगा। लेकिन इससे ठीक पहले बॉम्बे हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस मंजुला चुल्लर को धमकी दी गई है। फोन पर जस्टिस चुल्लर को धमकी देने वाले ने कहा है कि कोर्ट के कमरा नंबर 51 में बम होने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक बॉम्बे हाईकोर्ट के कमरा नंबर 51 में चीफ जस्टिस मंजुला चुल्लर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और रजिस्ट्रार बैठते हैं।

इसी बीच जब चुल्लर को धमकी मिली तो फौरन इसकी जानकारी एटीएस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पाकर एटीएस और बम स्कॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। फिलहाल कमरा नंबर 51 को खाली करा लिया गया है। जानकारी मिल रही है कि एटीएस को कमरे से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि किसी ने फर्जी कॉल कर माहौल बिगाड़ने की हरकत की है, जिसका पता लगाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल में प्रद्युम्न की हत्या केस पर आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। रेयान स्कूल के मालिकों ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। मगर, इससे पहले ही चीफ जस्टिस को धमकी भरे फोन कॉल ने हाई कोर्ट में हलचल पैदा कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications