दिल्ली-काठमांडू जाने वाले विमान में बम की खबर से सनसनी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली से काठमांडू जाने वाले जेट एयरवेज विमान (9W-260) में बम की खबर से सनसनी मच गई है। एक संदिग्ध ने फोन कर बताया कि फ्लाइट के सीट नंबर 18 पर एक गिफ्ट पैकेट रखा गया है जिसमें बम है। इतना ही नहीं उस गिफ्ट पैकेट पर लिखा हुआ है 'Happy Independence Day'।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक विमान से अभी तक कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। इस विमान में 104 यात्री सफर करने वाले हैं जिन्हें फौरन विमान से उतार लिया गया और वेटिंग रूम में बैठाया गया है। विमान को एयरपोर्ट के किनारे ले जाया गया है जहां तलाशी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications