दिल्ली से पुणे जाने वाली Vistara फ्लाइट में बम की धमकी, सुरक्षित उतारे गए सभी यात्री

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद CISF समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आईं और आनन-फानन में जहाज को खाली करवाया। इसके बाद वहां पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

जानकारी के मुताबिक विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से पुणे जाने को तैयार थी। तभी जीएमआर कॉल सेंटर को एक फोन आया, जिसमें प्लेन में बम होने की बात कही गई। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी खबर सुरक्षा एजेंसियों को दी।

Delhi

मामले की गंभीरता को देखते हुए फ्लाइट को तुरंत रोक दिया गया। साथ ही एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में उसकी जांच की गई। एयरपोर्ट मैनेजमेंट के मुताबिक सभी यात्रियों को उनके सामान के साथ सुरक्षित उतार दिया गया था। उनको आगे भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

जांच में कुछ भी नहीं मिला
विमान की जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसकी पुष्टि दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ ने की है। साथ ही पुलिस की एक टीम कॉल करने वाले की भी तलाश कर रही।

पुणे में भी ऐसी घटना
कुछ दिनों पहले पुणे एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी खबर फैलाई गई थी। उस वक्त एक महिला को गिरफ्तार भी किया गया था, जिसकी उम्र 72 साल थी। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक महिला पुणे से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने जा रही थी। तलाशी बूथ पर उसने पूरे शरीर में बम होने की बात कही। जिस पर CISF की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में पता चला कि उसने अराजकता पैदा करने के लिए ये बात कही थी।

बढ़ रहे फर्जी फोन कॉल्स
अभी स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मुंबई के ब्लूमिंग बर्ड हाईस्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहां पर पुलिस टीम ने स्कूल खाली करवाकर जांच की, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। मुंबई पुलिस के मुताबिक फर्जी कॉल्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 6 महीने में ऐसे 25 मामले दर्ज किए गए। जिसमें 9 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+